Media Jobs: डिजिटल मीडिया में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, जागरण समूह की डिजिटल कंपनी ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) ने अपने नोएडा ऑफिस के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के मुताबिक, कंटेंट, वीडियो और सेल्स से जुड़े कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की सीमा भी तय की गई है।
ये भी पढ़ें: Times Network: ‘टाइम्स नेटवर्क’ में पत्रकारों के लिए Vacancy, ऐसे करें Apply

इन पदों पर हो रही है भर्ती:
वीडियो एडिटर (न्यूज एंड इंफो) – 2 से 4 साल का अनुभव
सीनियर वीडियो एडिटर (प्रोडक्शन हाउस) – 5 से 7 साल का अनुभव
कंटेंट राइटर (एफिलिएट एंड एजुकेशन) – 1 से 3 साल का अनुभव
सीनियर सब-एडिटर (लाइफस्टाइल) – 1 से 3 साल का अनुभव
मैनेजर (सेल्स) – 8 से 9 साल का अनुभव
(मैनेजर पद के लिए लोकेशन नोएडा और चेन्नई रहेगी, जबकि बाकी सभी पदों के लिए कार्यस्थल नोएडा होगा।)
इन पदों पर काम करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।
