Sudhir Chaudhary turns producer: Steps into filmmaking

Sudhir Chaudhary: क्या सुधीर चौधरी एंकरिंग छोड़ फिल्म बनाने जा रहे हैं ?

TV
Spread the love

Sudhir Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे सुधीर चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सुधीर चौधरी अब फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई पारी का ऐलान किया, जिसे उन्होंने अपने जीवन का एक अहम और व्यक्तिगत सफर बताया है। सुधीर चौधरी ने बताया कि वह बालाजी टेलीफिल्म्स(Ekta Kapoor) और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपनी पहली फिल्म ‘द टेरर रिपोर्ट’ बना रहे हैं।

यह फिल्म साल 1998 से 2025 के बीच भारत को झकझोर देने वाले बड़े आतंकी हमलों पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक विष्णु वर्धन करेंगे, जिनकी फिल्म ‘शेरशाह’ को काफी सराहना मिली थी। सुधीर चौधरी ने उनके साथ काम करने को लेकर उत्साह जताया और इसे एक खास अवसर बताया।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अब तक वह खबरों को रिपोर्ट करते रहे हैं, लेकिन अब उन कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं। यह उनके लिए एक नई और भावनात्मक यात्रा की शुरुआत है। पत्रकारिता से फिल्म निर्माण की ओर यह कदम उनके करियर का एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जो मीडिया और मनोरंजन जगत में नई चर्चा पैदा कर रहा है।