Dainik Bhaskar: डिजिटल मीडिया में नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए काफी अच्छा मौका है। दरअसल, दैनिक भास्कर समूह को हिंदी में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर की जरूरत है। इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab Kesari: पंजाब केसरी में एंकर से लेकर कंटेट राइटर की भर्ती
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। यह नियुक्ति जालंधर के लिए होनी है। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे जल्द से जल्द sajal.jain@dbdigital.in पर भेज सकते हैं।
