MP News

MP News: CM मोहन यादव ने ग्रीनको की हाईटेक तकनीक देखी, कहा- MP बनेगा ग्रीन एनर्जी हब

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

निवेशकों को खुला न्योता, पूरी सरकार साथ खड़ी है।

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने हरित ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रही देश की अग्रणी कंपनी ग्रीनको के हैदराबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक तकनीक, ऊर्जा संरक्षण मॉडल और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से जुड़े हाई-टेक प्रोजेक्ट्स (Hi-Tech Projects) का विस्तार से अवलोकन किया। सीएम ने कहा कि आज ग्रीन एनर्जी राष्ट्र की प्रगति का एक मजबूत आधार बन चुकी है और इस दिशा में ग्रीनको समूह का योगदान बेहद सराहनीय है।

Pic Social Media

मध्यप्रदेश को ग्रीन एनर्जी हब बनाने की दिशा

आपको बता दें कि बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर हरित ऊर्जा उत्पादन में अलग पहचान बना चुका है और मध्यप्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, ‘मध्यप्रदेश में ग्रीन एनर्जी निवेश की अपार संभावनाएं हैं और सरकार हर कंपनी का खुले दिल से स्वागत करती है जो इस क्षेत्र में काम करना चाहती है।’

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ, जानें कहां बनेगा नया वाटर पार्क और सेंचुरी?

ग्रीनको के प्रोजेक्ट्स और भविष्य की योजनाएं

कंपनी के ग्रुप सीईओ और एमडी अनिल चैनमला शेट्टी ने मुख्यमंत्री को ग्रीनको द्वारा देशभर में संचालित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी मध्यप्रदेश में अपने निवेश और बिजनेस विस्तार को लेकर बेहद गंभीर है और कई हाई-इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स की तैयारी चल रही है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मध्यप्रदेश में प्रस्तावित मेगा प्रोजेक्ट्स

ग्रीनको समूह ने मध्यप्रदेश में जिन मेगा प्रोजेक्ट्स में रुचि दिखाई है, उनमें शामिल हैं- 100 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता वाले प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन क्लस्टर, बायो-रिफाइनरी प्लांट्स, 2G इथेनॉल और मेथेनॉल उत्पादन, और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) निर्माण प्रोजेक्ट्स। इन सभी प्रोजेक्ट्स के स्थापित होने से मध्यप्रदेश न सिर्फ देश, बल्कि एशिया के ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभर सकता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव का ऐतिहासिक कदम, 2020 तक सरकारी जमीन पर रहने वालों को मिलेगा मालिकाना हक

प्रदेश को मिलेगा एशिया में विशेष स्थान

इन परियोजनाओं के लागू होने से मध्यप्रदेश न सिर्फ देश में बल्कि एशिया में भी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में उभर सकता है। सीएम मोहन यादव ने विश्वास जताया कि हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उद्योगों के साथ साझेदारी से राज्य में नए रोजगार, निवेश और तकनीकी विकास के व्यापक अवसर पैदा होंगे।