20 October 2025 Ka Rashifal

20 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

20 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 20 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार है। पंचांग के अनुसार यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो आज दोपहर 3:44 बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज के दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, वहीं चंद्रमा कन्या राशि में स्थित होंगे।

आज का दिन कई महत्वपूर्ण त्योहारों और व्रतों के लिए विशेष माना गया है। इनमें लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, दीवाली, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, दीपमालिका और कमला जयंती प्रमुख हैं। साथ ही, वार के अनुसार आज सोमवार का व्रत भी रखा जा सकता है, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। यह दिन आध्यात्मिक साधना, पूजा और श्रद्धा से परिपूर्ण है।

Pic Social Media

दिवाली 2025 तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

भारत में दिवाली का पर्व अत्यंत खास और हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला त्योहार है। इसे दीपावली या दीप उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों, रंग-बिरंगी लाइट्स और सजावटी सामग्रियों से सजाते हैं, ताकि मां लक्ष्मी का स्वागत शुभता और समृद्धि के साथ किया जा सके।

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी, और इसका समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए दो प्रमुख शुभ मुहूर्त प्राप्त होंगे। पहला शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में है, जो शाम 5:46 बजे से रात 8:18 बजे तक रहेगा। इस दौरान वृषभ लग्न का समय भी पड़ेगा, जो शाम 7:08 बजे से रात 9:03 बजे तक रहेगा। वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है और यह लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे उत्तम काल होता है।

लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे खास शुभ मुहूर्त शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक का रहेगा। इस दौरान 1 घंटा 10 मिनट का विशेष समय मिलेगा, जिसमें विधिवत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना की जा सकती है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों का आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)  आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने खाने से परहेज हो सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। गरीबों की सेवा के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको  किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)   आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बडों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मामा पक्ष की तरफ से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने- जाने की योजना बना सकते हैं। आप बिना सोचे समझे किसी काम में हाथ ना डालें और कचहरी से संबंधित मामला आपको समस्या देगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपको काम अधिक रहने के कारण सिरदर्द और थकान आदि जैसी समस्या रहेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

तुला राशि (Libra)  आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर भी ढील ना बरतें।  जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप टेंशन में रहेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी आय और व्यय पूरा ध्यान दें और अपने भविष्य को लेकर भी कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी । आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपको अत्यधिक मात्रा में धन मिलने से आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। वाहनों का प्रयोग भी आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपने खाने-पीने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी सरकारी काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ बीती हुई गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आयेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइस लेकर आएंगी। आपको अपनी जरूरत को हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। आप दिखावे में ना आएं। आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने पिताजी से व्यापार को लेकर सलाह ले सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से चुनौतियां रहेंगी। बेहतर होगा सब काम अपनी देखरेख में ही करवाएं । आपके पॉजिटिव विचार आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे । इसकी वजह से जीवन के कुछ क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा । आज का दिन अनुकूल है। आपके काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें