UP News

UP News: यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग मजबूत कर रही योगी सरकार, 3.44 करोड़ रिकॉर्ड अपडेट

उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP News: Yogi Adityanath सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। अब स्कूलों में सिर्फ नामांकन ही नहीं, बल्कि 4.24 करोड़ से अधिक छात्रों की पूरी शैक्षिक यात्रा को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।

यू-डायस पोर्टल पर चल रहे छात्र प्रोग्रेशन अभियान के तहत अब तक 3.44 करोड़ से अधिक छात्रों का डेटा अपडेट किया जा चुका है।

बेसिक शिक्षा स्तर पर 90% से ज्यादा रिकॉर्ड अपडेट

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए चलाए जा रहे अभियान में बेसिक शिक्षा स्तर पर 90 प्रतिशत से अधिक छात्र रिकॉर्ड डिजिटल रूप से अपडेट हो चुके हैं।

सरकार के अनुसार प्रदेश में कुल लगभग 4,24,88,000 छात्रों के मुकाबले 18 मई 2026 तक 3.44 करोड़ से ज्यादा छात्रों का प्रोग्रेशन और डेटा अपडेटेशन पूरा कर लिया गया है।

डेटा आधारित शिक्षा प्रबंधन को बढ़ावा

योगी सरकार अब शिक्षा व्यवस्था को डेटा आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम में बदल रही है। छात्र प्रोग्रेशन, नामांकन, उपस्थिति और शैक्षिक स्थिति की डिजिटल ट्रैकिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सही छात्रों तक पहुंचाना आसान होगा।

सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन और प्रभावी मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।

प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 नामांकन पर भी जोर

प्रदेश सरकार ने प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में नए नामांकन अभियान को भी प्राथमिकता दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बच्चा शिक्षा व्यवस्था से बाहर न रहे और हर छात्र का डिजिटल रिकॉर्ड समय पर पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

मिशन प्रेरणा और स्मार्ट क्लास से मिल रही मजबूती

प्रदेश में पहले से चल रहे मिशन प्रेरणा, निपुण भारत मिशन, स्मार्ट क्लास और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम को अब यू-डायस प्रोग्रेशन अभियान से और मजबूती मिल रही है।

सरकार का कहना है कि डिजिटल मॉनिटरिंग मजबूत होने से शिक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगा।