रांची में 157 पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से कांके रोड स्थित सीएम कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति और श्री महावीर मंडल, रांची के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों की जानकारी दी और उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए आमंत्रित किया। सीएम सोरेन ने सभी पूजा समितियों को राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और रांची को मॉडल शहर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

आपको बता दें कि प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपके नेतृत्व में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी पूजा समितियों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। दुर्गा पूजा के समय बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रूप से की जाती रही है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने बड़े भाई दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची में 157 पूजा पंडालों की तैयारी जोरों पर
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कहा कि इस वर्ष रांची और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 157 दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं। सभी पंडालों की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और समितियां विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगी हैं।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को पूजा पंडालों में सपरिवार भ्रमण कर माता रानी के दर्शन करने के लिए भी आमंत्रित किया गया।
मुख्यमंत्री ने दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने उपस्थित प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार पूर्व की भांति इस बार भी सभी दुर्गा पूजा समितियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार की ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए नई पहल, बनेगी स्पेशल सपोर्ट यूनिट
रांची को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की प्राथमिकता
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता रांची को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने की है। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में विशेष कार्य योजना के साथ आगे बढ़ रही है।’

