Delhi News

Delhi News: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, 415 किमी सड़कों की बदलेगी सूरत

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली की जर्जर सड़कों को नया रूप देने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

Delhi News: दिल्ली की जर्जर सड़कों को नया रूप देने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Sarkar) ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी की 415 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़कों (Roads) के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 950 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। यह कार्य केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे राजधानी की सड़कों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

रिंग रोड से लेकर रानी झांसी फ्लाईओवर तक प्रमुख सड़कें शामिल

आपको बता दें कि इस प्रस्ताव में जिन प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, महरौली-बदरपुर रोड, महिपालपुर-गुरुग्राम रोड, दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाली नजफगढ़ क्षेत्र की सड़कें, AIIMS से आश्रम चौक तक का मार्ग और रानी झांसी फ्लाईओवर जैसे महत्वपूर्ण रास्ते शामिल हैं।

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Pravesh Verma) ने कहा कि अब तक 150 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि 100 किलोमीटर पर काम जारी है। आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार का लक्ष्य 500 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का है।

ये भी पढ़ेंः Delhi की CM रेखा गुप्ता ने कहा- ‘यमुना को पॉल्यूशन मुक्त रखना हमारी प्राथमिकता’

फुटपाथ और नालों का भी होगा निर्माण

सड़कों के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और जल निकासी के लिए नालों का निर्माण भी इस परियोजना के तहत किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरी तरह ई-निविदा (E-Tendering) प्रक्रिया के तहत होगा और इसे वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार को उम्मीद है कि केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा। नागरिक PWD की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से सड़क संबंधी समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं।

415 किलोमीटर सड़कें चिन्हित

PWD मंत्री के मुताबिक, विभाग के अधीन कुल लगभग 1400 किलोमीटर सड़कें हैं, जिनमें से 415 किलोमीटर को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया है। इन सड़कों में कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है, जिससे यातायात बाधित होता रहा है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा ने दिखाई 100 नई बसों को हरी झंडी, नरेला में शुरू हुआ नया DTC बस टर्मिनल

सरकार का मानना है कि राजधानी की सड़कें सिर्फ परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि शहर की पहचान होती हैं। अच्छी सड़कों से न केवल यात्रा सुगम होती है, बल्कि इससे व्यापार, अर्थव्यवस्था और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में भी सुधार होता है। यही कारण है कि इस परियोजना में तकनीकी गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। PWD हर चरण की सख्त निगरानी करेगा।