water crisi in supertech ecovillage-1

Supertech Ev1 में पानी के लिए जंग, रात को सड़कों पर उतरे लोग

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

7000 परिवारों पर पानी का संकट, बुनियादी सुविधाओं को लेकर हल्लाबोल

Supertech Ev1: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसायटी में से एक सुपरटेक इकोविलेज-1(Supertech Ecovillage-1) में पानी को लेकर जबरदस्त बवाल मचा है। शाम से ही तमाम टावरों में पानी नहीं होने की वजह से लोगों के सब्र का बांध टूट गया और रात 10 बजे भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पूरी सड़क जाम कर दी।

ये भी पढ़ें: Supertech इकोविलेज-1 में ‘यलगार’! Gravity से ‘आर-पार’!

स्थानीय लोग बिजली-पानी समेत कई बुनियादी सुविधाओं के लिए तरह तरह की मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। सोसायटी के निवासियों के मुताबिक पिछले सात महीनों से इको विलेज 1 सोसाइटी की कुव्यवस्था ने निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करने पर मजबूर कर दिया है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की लगातार कमी के कारण यहां की लगभग 7000 परिवारों के बीच रोष बढ़ता जा रहा है।

लोगों का आरोप है कि पिछले 7 महीने पहले आई Gravity मेंटनेंस तो वसूल रही है लेकिन बिजली, पानी, सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में Gravity के खिलाफ़ तमाम फ्लैट ऑनर्स ने मोर्चा खोल दिया है। उनका साफ कहना है कि जब हम मेंटनेंस पूरा दे रहे हैं तो फिर सुविधाएं हमें क्यों नहीं मिल पा रही है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि पुलिस को पूरे मामले में दखल देना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि YG Estate को दोबारा लाया जाए ताकि बुनियादी सुविधाएं, जिसका वो पैसा दे रहे हैं वो उन्हें अच्छे से मिल सके।