8 August 2025 Ka Rashifal

8 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

8 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज, 8 अगस्त 2025, शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है। यह दिन सुख, प्रेम और धन के कारक ग्रह शुक्र के प्रभाव में शुरू हो रहा है। इस विशेष दिन पर धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन के आर्थिक संकट दूर होते हैं, दुख और परेशानियां समाप्त होती हैं, तथा सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मेष राशि (Aries)  कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में पूरी जोश और उत्साह के साथ काम करेंगे और इसी के चलते किसी नए प्रोजेक्ट को संभालने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार में निवेश से लाभ हो सकता है और नौकरी करने वालों को मेहनत का फल जरूरी मिलेगा। परिवार के मामले में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से काफी कुछ मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या होने से मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया था, तो वह  आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपके मन में टेंशन भी बनी रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपको भावनाओं में बहकर किसी काम के लिए हामी नहीं भरनी है।

ये भी पढ़ेंः Budh Grah: मार्गी हुए बुध, 11 अगस्त से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

मिथुन राशि (Gemini)   आपका दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप करियर में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो अभी का समय इसके लिए अनुकूल नहीं है। ऐसे में आपको परिस्थितियां बेहतर होने का इंतजार करना होगा। व्यापार में कोई भी फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर होगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में सफलता पाने के लिए किसी और काम को छोड़ना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)   आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से परेशान रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको जल्दबाजी में कोई काम करना नुकसान देगा। आप किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो उसमें आपका धन फंस सकता है। यदि आपने कोई लोन लिया था, तो आप उसे करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में कुछ समस्याओं को दूर करने में आप सफल होंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

सिंह राशि (Leo)   अगर कार्यक्षेत्र में आपके कुछ जरूरी काम अधूरे पड़े हैं, तो उन्हें अब पूरा करने की जरूरत हो सकती है। इसी के चलते आपका दिन भागदौड़ भरा भी रहने वाला है। लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने या कार्य करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसके लिए आपको तैयारी करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी अपने सहयोगी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। पुराने किए गए कामों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  व्यापार के मामले में आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और निवेशों पर भी विशेष ध्यान दें। आपको अपने मित्रों के लिए भी कुछ पैसों की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी बड़े सदस्य से मनमुटाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Shanidev: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, चमकेगी किस्मत!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आप अपने निर्णय से लोगों को हैरान करेगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लेनदेन से संबंधित मामले को समय रहते निपटाने की कोशिश करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)   आपको अपने हर कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही, व्यापार में भी सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और धन या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी जल्दबाजी दिखाने से बचें। नौकरी करने वालों पर भी काम का प्रेशर रह सकता है। हालांकि, परिवार में घर के किसी छोटे सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और कार्यस्थल पर कोई खराबी भी दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आप काम में कोई जोखिम भरे फैसले ना ले और उसमे आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)  आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से काम सही ढंग से नहीं चल रहा था, तो अब उसमें सुधार आ सकता है, जिससे तनाव भी थोड़ा कम होगा। आपको अपने किसी विरोधी से भी अब छुटकारा मिल सकता है, जिससे कामकाज आसानी से पूरे होंगे। नौकरी करने वालों को अपने बॉस या सहकर्मी के सहयोग से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामो पूरा ध्यान देंगे। आपका मन यदि किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगें। संतान को लेकर यदि आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको एक बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।