MP News: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पर मिलेंगे ₹25,000, मोहन यादव सरकार की खास योजना लागू
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। एमपी की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने प्रदेशवासियों के लिए कई योजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी है। आपको बता दें कि इंदौर के राजवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अगुवाई में मध्यप्रदेश सरकार की चौथी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक (Destination Cabinet Meeting) का आयोजन किया गया। यह बैठक ऐतिहासिक गणेश हॉल में पारंपरिक अंदाज में हुई, जहां सीएम और मंत्रीगण पटियों और गद्दों पर बैठकर चर्चा में शामिल हुए। इस कैबिनेट बैठक में मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने कई बड़े और अहम फैसले लिए। जिसमें राहवीर योजना (Rahveer Scheme) भी शामिल है। इसके तहत सड़क एक्सीडेंट में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को रुककर तत्काल एम्बुलेंस को कॉल करना होगा और अस्पताल पहुंचाने में सहायता करनी होगी।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने दिया इंदौर जू को खास तोहफा, अब दिखेगा दुर्लभ किंग कोबरा का जोड़ा
चौथी डेस्टिनेशन बैठक
इंदौर में हुई ये बैठक राज्य की चौथी डेस्टिनेशन कैबिनेट थी। इससे पहले मोहन यादव सरकार की भेड़ाघाट (जबलपुर), सिंग्रामपुर (दमोह) और महेश्वर (खरगोन) में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) हो चुकी है हो चुकी हैं। अब अगली बैठक 3 जून को होशंगाबाद जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में रखी गई है। एमपी सरकार (MP Government) का लक्ष्य है कि ऐसी कुल 37 कैबिनेट बैठकें अलग-अलग पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों पर हों, ताकि वहां का विकास हो और पर्यटन के जरिए रोजगार के नए अवसर बनें।
31 मई को भोपाल आएंगे पीएम
कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बीतचीत करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। यहां वह इंदौर मेट्रो, दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कामगारों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे।

मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
इस कैबिनेट बैठक में ओंकारेश्वर विकास के लिए 21 करोड़ की मंजूरी प्रदान की गई। सरकार आदि शंकराचार्य की शिक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर ओंकारेश्वर का विकास करेगी। इस परियोजना के तहत एक विशेष केंद्र, पुस्तकालय और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
ये भी पढे़ंः MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने किए कई अहम ऐलान
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रोपॉलिटन सिटी के नाते से एक काउंसिल बनाकर शहरी विकास की नई परिकल्पना पर मुहर लगाई है। यह एमपी के विकास के लिए बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है।
मध्य प्रदेश के 4 औद्योगिक शहरों में 249 करोड़ 66 लाख की लागत से वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। विक्रम उद्योगपुरी जिला उज्जैन, पीथमपुर सेक्टर-1 एवं 2 जिला धार, मालनपुर घिरौंगी (भिंड) एवं मंडीदीप (रायसेन) में 222 बेड क्षमता के 26 हॉस्टलों का निर्माण होगा। इनमें 5 हजार 572 महिलाएं रह सकेंगी।
रीवा में एक नए उन्नत अस्पताल के लिए 321 करोड़ आवंटित करने के साथ एक प्रमुख स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजना को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार करना है।
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव (एमवाई) अस्पताल को पुनर्जीवित करने बड़ा फैसला लिया गया है। इसके लिए 773 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इससे चाचा नेहरू अस्पताल के सामने आठ एकड़ भूमि पर सात मंजिला भवन बनाया जाएगा।
मध्य प्रदेश 2047 के रोड मैप पर चर्चा
इस बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा, महानगरीय मॉडल बुनियादी नागरिक सुविधाओं और औद्योगिक-व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाएगा। मध्य प्रदेश 2047 रोड मैप पर ध्यान केंद्रित करते हुए चर्चा की। अगले दो दशकों में विकास और प्रगति के लक्ष्यों की रूपरेखा दी गई है।
