MP News

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने किए कई अहम ऐलान

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: कर्मचारियों की वफादारी और ईमानदारी से MP देश के अग्रणी राज्यों में शामिल: CM मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारी संगठनों को बड़ी सौगात दे दी है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने इसे कर्मचारियों के कल्याण के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यह घोषणा एमपी स्टेट एम्प्लाइज यूनियन (MP State Employees Union) द्वारा रवींद्र भवन (Ravindra Bhawan) में आयोजित एक सम्मान समारोह में की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य सुशासन है। सुशासन से लोगों का जीवन आसान होता है। इस लक्ष्य को पूरा करने में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके अनुसार, मध्य प्रदेश के कर्मचारी सच्चे कर्म योगी हैं।

ये भी पढे़ंः MP News: भोपाल में महापुरुषों के नाम पर बनेगा भव्य द्वार, CM मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

सीएम ने की नल और नील से की तुलना

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की वफादारी और ईमानदारी से ही जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जा सका है। इसी कारण से मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। सीएम ने कहा कि जिस तरह नल और नील ने राम सेतु बनाने में मदद की, उसी तरह सरकारी कर्मचारी प्रशासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण पुल का काम करते हैं। आपको बता दें कि यूनियन ने हाल के महीनों में कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसलों को लेकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने यूनियन की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ सरकारी कर्मचारियों तक बढ़ाने की मांग को मंजूरी दी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार की कर्मचारी कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराया।

Pic Social Media

गृह किराया भत्ते की मांग को मिली मंजूरी

सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ तालमेल बिठाते हुए, राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को केंद्र के बराबर करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही पिछले नौ सालों से पेडिंग गृह किराया भत्ते की मांग को भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, राज्य भर में एक व्यापक स्थानांतरण नीति लागू की गई है।

सभी जिलों का होगा अलग पुलिस बैंड

इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों से जुड़े सभी पुराने मुद्दों को व्यवस्थित रूप से हल कर रही है। खाली पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग के सभी पदों पर भर्ती हो गई है, और सभी जिलों में पुलिस बैंड को मंजूरी दे दी गई है। एमपी लोक सेवा आयोग (MP Public Service Commission) की परीक्षाओं के जरिए से रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास की व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है, और जल्द ही सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए राज्य द्वारा संचालित बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।

ये भी पढ़ेंः MP News: मोहन यादव सरकार की बड़ी पहल, श्रीअन्न को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को होगा लाभ

इन योजनाओं का भी मिलेगा लाभ

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि न्यू मार्केट में 3,000 नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर का उद्घाटन हुआ है और उन्हें कर्मचारियों को आवंटित भी कर दिया गया है। यह पहल उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा।