MP News: बर्ड पार्क में पक्षियों को दाना खिलाते नजर आए CM मोहन यादव, लोगों ने की सराहना
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जू (Indore Zoo) को खास तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव मंगलवार की सुबह इंदौर (Indore) के जू पहुंचे। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यहां चिड़ियाघर का जायजा लिया और पक्षियों को दाना खिलाया। वहीं मुख्यमंत्री ने स्नेक्स हाउस (Snakes House) का उद्घाटन कर फीमेल किंग कोबरा (King Cobra) छोड़ा। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने यहां फीमेल किंग कोबरा छोड़ा। इंदौर के प्राणी संग्रहालय में अब पर्यटक किंग कोबरा का जोड़ा देख सकेंगे।
ये भी पढे़ंः MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने किए कई अहम ऐलान
किंग कोबरा को मिला नया घर
इसको लेकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने जानकारी दी कि यह नर किंग कोबरा (King Cobra) कर्नाटक स्थित पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से लाया गया है। अभी तक इंदौर चिड़ियाघर में केवल मादा किंग कोबरा ही थी। नर के आने से अब प्राकृतिक रूप से ब्रीडिंग संभव हो सकेगी, जिससे इको सिस्टम को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किंग कोबरा के आवास, लंबाई और वजन की सराहना की।

दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है किंग कोबरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि किंग कोबरा (King Cobra) दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है, जिसकी लंबाई 18 फीट तक होती है। इसे सबसे बुद्धिमान सर्पों में माना जाता है, जो परिस्थिति अनुसार शिकार की रणनीति बदलता है। खास बात यह है कि मादा कोबरा अंडों को सेने के लिए घोंसला बनाती है, जो दूसरे सापों में नहीं देखा जाता।
सांप संरक्षण के लिए प्रदेस सरकार की विशेष पहल
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार सांपों के संरक्षण और प्राकृतिक जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किंग कोबरा जैसे प्रजाति का संरक्षण किसानों के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि ये फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों और दूसरे जीवों को नियंत्रित करते हैं।
ये भी पढे़ंः MP News: भोपाल में महापुरुषों के नाम पर बनेगा भव्य द्वार, CM मोहन यादव ने किया भूमिपूजन
बर्ड पार्क का भी सीएम ने किया अवलोकन
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बर्ड पार्क का भी भ्रमण किया और वहां की विविध पक्षी प्रजातियों को देखा। सीएम ने अपने हाथों से पक्षियों को दाना भी खिलाया, जिससे उपस्थित लोग अभिभूत हो गए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने शुतुरमुर्ग, पॉकेट मंकी और अन्य प्राणियों का भी अवलोकन किया।
इस मौके पर चिड़ियाघर निदेशक डॉ. उत्तम यादव, जनप्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वन्यजीव संरक्षण में समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इस दिशा में जनजागरुकता बढ़ाई जाए।
