Uttarakhand: CM धामी ने डोल आश्रम में कन्या पूजन कर मांगी प्रदेश की समृद्धि की कामना
Uttarakhand News: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आतंकवाद पर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भारतीय सेना (Indian Army) की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत (Pakistan–India) के आगे पस्त हो गया है। सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने पहलगाम हमले पर दुख प्रगट किया और कहा कि हमारी सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने ये बातें श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास (Dol Ashram) के श्री पीठम स्थापना महोत्सव के समापन समारोह में कही। इस दौरान सीएम ने 1100 कन्याओं का पूजन भी किया। मां राजेश्वरी का अभिषेक और पूजा कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने आगे कहा कि डोल आश्रम में आकर हमेशा ही उन्हें एक दिव्य ऊर्जा का अहसास होता है।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन,छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि सरकार मानसखंड माला मिशन के माध्यम से सभी मंदिरों को अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ रही है जिससे आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। डोल आश्रम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा तो मिल रहा है, युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में शिक्षित करने का काम भी इसके साथ हो रहा है। यह साधना और अध्यात्म का एक भव्य और दिव्य केंद्र है।
मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका विश्व में लहरा रही है। प्रदेश में संस्कृति संरक्षण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार एक कठोर धर्मांतरण कानून लाई है। लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसी अनेक साजिशों पर कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि बाबा कल्याणदास महाराज ने आश्रम में जिस प्रकार से श्रीयंत्र स्थापित किया है, उससे आने वाले समय में पूरे विश्व के लोग इस आश्रम में शांति, अध्यात्म और संस्कृति को जानने के लिए यहां जरूर आएंगे।
इस दौरान बाबा कल्याणदास जी महाराज ने कहा कि सभी को अपनी जन्मभूमि के लिए अच्छा कार्य करने होंगे। बुरे व्यसनों को त्याग कर अध्यात्म को अपनाना होगा। तभी जीवन और समाज में खुशहाली आएगी। उन्होंने संस्कृत को अपनाने पर जोर दिया। और कहा कि जब तक संस्कृत हमारे हृदय में जीवित है, तब तक भारतीयता को कोई खतरा नहीं हो सकता। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विश्वेश्वरनंद महाराज ने किया।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: खटीमा पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
सीएम धामी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
सीएम धामी (CM Dhami) ने इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए उत्तराखंड (Uttarakhand) का विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है। समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने का गौरव भी हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून ने प्रदेश के युवाओं को एक निष्पक्ष अवसर प्रदान किया है और प्रत्येक जिले के अभ्यर्थी अब चयन सूची में जगह बना रहे हैं।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, बीजेपी जिलाध्यक्ष महेश नयाल, स्वामी विश्वेश्वरानंद, सुभाष पांडे, गणेश जलाल, प्रकाश भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, दीवान सतवाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा।

