Punjab

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, बेहद आसान की गई ये प्रक्रिया

पंजाब राजनीति
Spread the love

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा- हर बच्चे को एक आदर्श और प्रेमपूर्ण जीवन मिले

Punjab News: पंजाब सरकार ने अनाथ और बेसहारा बच्चों (Destitute Children) को कानूनी रूप से गोद लेने की प्रक्रिया को और अधिक सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr Baljit Kaur) ने आज बताया की कि पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 16 गोद लेने वाली एजेंसियों को मंजूरी दी है, जिनका उद्देश्य संभावित माता-पिता के लिए गोद लेने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना है।

ये भी पढ़ेः Punjab News: CM भगवंत मान ने दोआबा क्षेत्र को 36 महीने में दिया तीसरा मेडिकल कॉलेज

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सरकार ने 176 नई रिक्तियों का सृजन किया

मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr Baljit Kaur) ने बताया कि सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए 176 नई रिक्तियों का सृजन किया है। ये कर्मचारी गोद लेने की प्रक्रिया को सहज, तेज और पूरी तरह पारदर्शी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लिया गया कदम

डॉ. बलजीत कौर (Dr Baljit Kaur) ने कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर अनाथ बच्चे को एक प्रेमपूर्ण और सुरक्षित घर मिले। साथ ही, गोद लेने की प्रक्रिया नैतिक मानकों के अनुरूप हो और प्रत्येक बच्चे को वे सभी सुविधाएं मिलें, जिनका वह हकदार है।’

Pic Social Media

ये भी पढ़े: Punjab: शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रगति की दिशा में कार्य करेगा पंजाब- CM Mann

पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक और कदम

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अनाथ और बेसहारा बच्चों को अच्छे पालन-पोषण वाले परिवार उपलब्ध कराना है, जिससे ये बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने इसे पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेगी कि हर बच्चे को एक आदर्श और प्रेमपूर्ण जीवन मिले।