UBER Report

UBER Report: गोल्ड के बिस्किट..शादी की साड़ी..जानिये उबर में क्या-क्या भूल जाते हैं लोग?

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

UBER Report: उबर में सफर के दौरान ये कीमती सामान छोड़ देते हैं लोग, पढ़िए ये रिपोर्ट

UBER Report: अगर आप भी ऑफिस या कहीं आने जाने के लिए कैब का सहारा लेते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि बहुत से लोग कैब (Cab) में सफर के दौरान बहुत जल्दी में होते हैं। ऐसे में बहुत बार उनसे जरूर सामान कैब में ही छूट जाता है। कैब में सामान छोड़ने के मामले में भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई (Mumbai) सबसे बड़े भुलक्कड़ शहरों में से एक है। मुंबई (Mumbai) ने कैब में सामान छोड़ने के मामले में दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। कैब में सामान छोड़ने को लेकर उबर ने एक ताजा रिपोर्ट शेयर की है। उबर की ताजा Lost and Found Index रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई भारत का सबसे भुलक्कड़ शहर बनकर उभरा है। कैब में सामान भूलने के मामलों में मुंबई ने दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। यह रिपोर्ट उन रुझानों पर आधारित है, जिनमें यात्री उबर कैब (Uber Cabs) में सामान छोड़ जाते हैं। इन सामानों में बैग, मोबाइल, पर्स और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Kumar Vishvas: कैसा है कुमार विश्वास का घर..गर्मियों में बिना AC लगती है ठंड

Pic Social Media

दिल्ली नंबर दो पर

उबर की इस रिपोर्ट में दिल्ली (Delhi) दूसरे और पुणे तीसरे नंबर पर है, जबकि बेंगलुरु और कोलकाता क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। हैदराबाद को सबसे कम भुलक्कड़ महानगरीय क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है।

सबसे ज्यादा ये भूलते हैं लोग

उबर की रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों ने सबसे ज्यादा बैग, मोबाइल फोन, इयरफोन और पर्स जैसे जरूरी सामान कैब में छोड़ते हैं। इसके बाद चश्मे, चाबियां और कपड़े भी आमतौर पर छूटने वाली वस्तुओं में शामिल हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अनोखी भूली हुई चीजें

इस रिपोर्ट में कुछ हैरान करने वाली घटनाएं भी सामने आईं हैं। जैसे एक यात्री अपनी शादी की साड़ी, तो दूसरा सोने का बिस्कुट कैब में छोड़ दिया। सिर्फ यही नहीं एक यात्री 25 किलो गाय का घी और दूसरा अपना खाना पकाने का चूल्हा भी कैब में छोड़ गया। दूसरी अनोखी वस्तुओं में व्हीलचेयर, बांसुरी, हेयर विग, दूरबीन और हवन कुंड शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Air Ticket: फ्लाइट टिकट खरीदने वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी खबर

इन दिनों ज्यादा भूलते हैं लोग सामान

सप्ताह के आखिरी दिनों में शनिवार को सबसे ज्यादा सामान कैब में छूटा पाया गया। वहीं, शाम 7 बजे के आसपास का समय सबसे संवेदनशील रहता है। त्योहारों और छुट्टियों के दिनों में भी सामान भूलने की घटनाएं अधिक होती हैं।

कैसे पाएं खोया सामान?

उबर इंडिया (Uber India) और साउथ एशिया के डायरेक्टर शिवा शैलेंद्रन के अनुसार हमने ऐप में सामान खोजने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है, ताकि यूजर्स को अपना सामान जल्द वापस मिल सके। अगर किसी ट्रिप में आपका कोई आइटम खो गया है, तो उसे पाने का सबसे आसान तरीका ड्राइवर पार्टनर से सीधे संपर्क करना है। इस बात की पुष्टि कर लें कि आपका आइटम उन्हीं के पास है, फिर उसे वापस लेने के लिए समय और जगह तय करें।