Greater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फ़्लैट-प्लॉट लेने वालों की बल्ले-बल्ले

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी की खबर है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने (Buy Flat Plot) वालों के लिए खुशखबरी की खबर है। यूपी सरकार ने नोएडा मास्टर प्लान 2041 (Master Plan 2041) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद के 144 गांवों में ऐतिहासिक बदलाव आने वाला है। इस प्लान के तहत किसानों (Farmers) को जमीन अधिग्रहण के बदले करोड़ों रुपये का मुआवजा मिलेगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) को भविष्य की स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर 20 लाख रुपये में फ्लैट..ये है डिटेल

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नोएडा मास्टर प्लान 2041: एक नई शुरुआत

नोएडा और ग्रेटर नोएडा को भविष्य की स्मार्ट सिटी (Smart City) बनाने के लिए यह मास्टर प्लान (Master Plan) एक बड़ा कदम है। इस योजना में इंडस्ट्रियल हब, मेट्रो कनेक्टिविटी, हाईवे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बिजनेस पार्क जैसी आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे नोएडा को ग्लोबल स्तर पर एक प्रमुख आर्थिक हब के रूप में स्थापित किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा बड़ा मुआवजा

मास्टर प्लान 2041 (Master Plan 2041) के तहत करीब 10 लाख किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इन किसानों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें नई नौकरियों, व्यापार के अवसरों और आवासीय योजनाओं में प्राथमिकता भी मिलेगी। किसानों को बेहतर पुनर्वास योजनाओं का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

किन गांवों को मिलेगा लाभ?

इस योजना में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद के 144 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के बिसहाड़ा, आमका, प्यावली, गारावपुर उर्फ मोहिद्दीनपुर, रानौली, खटाना और गाजियाबाद के अहमदपुर अगवाना, ऊंचा अमीपुर जैसे गांव शामिल हैं।

मास्टर प्लान 2041 के प्रमुख विकास कार्य

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: जेवर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब: मेट्रो, रेलवे और बस टर्मिनल को जोड़ा जाएगा।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे: नई सड़कों का निर्माण जिससे यात्रा आसान होगी।

मेट्रो विस्तार: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और बुलंदशहर तक नई मेट्रो लाइन का विस्तार होगा।

आईटी हब और बिजनेस पार्क: नई नौकरियों के अवसर मिलेंगे और नोएडा को एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बनाया जाएगा।

चार चरणों में पूरा होगा मास्टर प्लान

पहला चरण (2023-2027): 3,165 हेक्टेयर क्षेत्र में बुनियादी ढांचा और भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

दूसरा चरण (2027-2032): 3,798 हेक्टेयर में आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा।

तीसरा चरण (2032-2037): विस्तृत आवासीय और व्यावसायिक निर्माण किया जाएगा।

चौथा चरण (2037-2041): मास्टर प्लान का पूरा क्रियान्वयन और स्मार्ट सिटी का निर्माण होगा।

ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वालों को कम खर्चे पर मिलेगा बढ़िया इलाज़..ये रही डिटेल

मास्टर प्लान 2041 के फायदे

  • 10 लाख किसानों को मिलेगा करोड़ों का मुआवजा।
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विस्तार से नई नौकरियां सृजित होंगी।
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी।
  • नई मेट्रो लाइन और स्मार्ट सिटी कनेक्टिविटी से यातायात सुगम होगा।
  • उद्योगों, आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा।