Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे में घर खरीदने का बेहतरीन मौका: YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम
Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने लोगों के लिए एक शानदार हाउसिंग स्कीम पेश की है। यह स्कीम ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चलाई जा रही है। इसमें 1 BHK और 2 BHK के फ्लैट्स उपलब्ध हैं। बता दें कि YEIDA ने पिछले साल Built-Up Housing Scheme – Choose Your Own House नाम से एक हाउसिंग स्कीम (Housing Scheme) लॉन्च की थी। यह योजना 31 मार्च 2025 को समाप्त हो रही है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में गाय का दूध पीने से महिला की मौत..वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रोजेक्ट ‘Built-Up Housing Scheme – Choose Your Own House’ के नाम से जाना जाता है और यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 22D में स्थित है। यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने इस स्कीम में 1 bhk और 2 bhk के फ्लैट्स निकाले थे। इस स्कीम के तहत कुल 1239 फ्लैट्स (Flats) बेचे जा रहे हैं। इनमें 29.76 वर्ग मीटर के सुपर एरिया वाले 1 bhk के 276 फ्लैट, 54.75 वर्ग मीटर के सुपर एरिया वाले 1 bhk के 713 फ्लैट और 99.86 वर्ग मीटर के सुपर एरिया वाले 2 bhk के 250 फ्लैट शामिल हैं।
20.72 लाख रुपये से लेकर 45.09 लाख रुपये तक के हैं फ्लैट
स्कीम (Scheme) के तहत कुल 1239 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनमें विभिन्न आकार के 1 BHK और 2 BHK फ्लैट्स शामिल हैं।
- 29.76 वर्ग मीटर के सुपर एरिया वाले 1 BHK फ्लैट की कीमत 20.72 लाख रुपये से लेकर 23.37 लाख रुपये तक है।
- 54.75 वर्ग मीटर के सुपर एरिया वाले 1 BHK फ्लैट की कीमत 33.05 लाख रुपये है।
- 99.86 वर्ग मीटर के सुपर एरिया वाले 2 BHK फ्लैट की कीमत 45.09 लाख रुपये है।
फ्लैट्स की विभिन्न फ्लोर की कीमतें
यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने फ्लैट्स के विभिन्न फ्लोर्स के लिए अलग-अलग कीमत तय की हैं। इसके अलावा, अगर कोई खरीदार फ्लैट के साथ कार पार्किंग (Parking) चाहता है, तो उसे अतिरिक्त 1 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। एक व्यक्ति को एक फ्लैट के साथ केवल एक कार पार्किंग ही उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ेः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी..3 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी
पहले खरीदारों को मिलेगा फ्री मेंटेनेंस
स्कीम के तहत फ्लैट्स (Flats) के पहले खरीदारों को कब्जा मिलने के बाद शुरुआती दो सालों के लिए फ्री मेंटेनेंस (Free Maintenance) मिलेगा। इसके बाद मेंटेनेंस की जिम्मेदारी AOA पर होगी। अगर आप भी ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के पास घर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर विजिट कर सकते हैं।
