MP News: मोहन यादव सरकार का ऐलान, राजगढ़ को जल्द मिलेगा मेडिकल कॉलेज
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने एमपी के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के अंचल में 500 करोड़ रुपए की लागत से नए उद्योग स्थापित (New Industries Established) करने की घोषणा किए। आपको बता दें कि राजगढ़ दौरे पहुंचे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इसकी जानकारी दी है।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-BJP के लोग सांप के फन पर डांस करना जानते हैं

प्रदेश का प्रत्येक अंचल होगा लाभान्वित
मुख्यमंत्री मोहन यादव राजगढ़ जिले में विभिन्न कामों का लोकार्पण कार्यक्रम के लिए राजगढ़ पहुंचे हुए थे। राजगढ़ में सीएम ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजधानी भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश में 30 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे प्रदेश के सभी अंचल लाभान्वित होगा। स्कूलों में शिक्षकों के पदों सहित पुलिसकर्मियों के रिक्त पदों की पूर्ति की जा रही है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि राजगढ़ जिला अस्पताल के बाद शीघ्र मेडिकल कॉलेज (Medical College) की सौगात भी मिलेगी।
सीएम डॉ. यादव ने आघे कहा कि पौने तीन सौ किलोमीटर लंबी रामगंज मंडी से भोपाल तक की रेल लाइन की सौगात इस क्षेत्र को मिल रही है। विकास का कारवां निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, खाद्य प्र-संस्कृत इकाई योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए।
ये भी पढे़ंः MP News: MP पुलिस में जल्द निकलेगी भर्ती, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
प्रत्येक क्षेत्र में चल रहा है विकास का यज्ञ
मुख्यमंत्री राजगढ़ में शौर्य स्मारक जिला अस्पताल के लोकार्पण और रैन बसेरा भवन, नए विद्यालय भवन और विधि महाविद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, नि:शुल्क अन्न वितरण, उज्जवला रसोई गैस योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का यज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेलीपेड प्रारंभ किए जाएंगे।
सीएम मोहन यादव की किसानों से अपील
इस दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। सीएम ने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन न बेचें। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो सिंचाई परियोजना से इस अंचल के बड़े इलाके को लाभ मिलने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ों परियोजना से राजगढ़ क्षेत्र का भूगोल और भाग्य दोनों बदलेंगे। 2 दशक पहले यहां सूखे की समस्या काफी ज्यादा थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से विकास की गति बढ़ी है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का तीव्र विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से राजगढ़, ब्यावरा, सारंगपुर, नरसिंहगढ़, खिलचीपुर को लाभ मिलेगा। फोरलेन सड़कों के निर्माण, मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना और नए औद्योगिक निवेश से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसानों के लिए प्रति वर्ष सौर ऊर्जा से संचालित 10 लाख विद्युत पम्प स्थापित किए जाएंगे। आने वाले तीन सालों में 30 लाख सोलर पम्प लगाए जाएंगे। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में स्व-रोजगार से स्वावलंबन के जरिए महिलाओं की जीवन-स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश भी की जा रही है। महिला श्रम पर आधारित उद्योगों, विशेष रूप से रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री में प्रति महिला श्रमिक 5 हजार रूपए के मान से प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।
