MP News

MP News: MP पुलिस में जल्द निकलेगी भर्ती, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: CM मोहन यादव का पुलिसकर्मियों को तोहफा, पुलिसकर्मी को अब निजी मकान लेना होगा आसान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का सपना अब बहुत जल्द साकार होगा। सीएम डॉ मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने घोषणा की है कि जल्दी ही पुलिस में नई भर्तियां (Police Recruitment) की जायेंगी, सीएम ने उज्जैन पुलिस लाइन (Ujjain Police Line) में होली खेली और इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी कई खास तोहफे दिए।
ये भी पढे़ंः MP News: एमपी में विकास की उड़ान, अब में हर 200 किलोमीटर पर बनेगा एयरपोर्ट, CM मोहन ने किया ऐलान

आपको बता दें कि होली को लेकर दो दिन तक प्रदेश की सड़कों पर मुस्तैद रहने वाली पुलिस ने सभी जिलों में पुलिस लाइन (Police Line) में होली खेली और होली मिलन समारोह का आयोजन किया, सभी रैंक के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक साथ मिलकर बिना किसी भेदभाव के उत्साह और उमंग के साथ होली खेली।

पुलिस जवानों की आत्मीयता एवं ऊर्जा से होली पर्व का आनंद दोगुनाः CM

सीएम डॉ यादव अपने गृह जिले उज्जैन (Ujjain) की पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और पुलिसकर्मियों के साथ खूब होली खेली। सीएम मोहन यादव ने उन्हें कई तरह के तोहफे भी दिए , सीएम ने कहा देश एवं समाज की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस जवानों की आत्मीयता एवं ऊर्जा से होली पर्व का आनंद दोगुना हो गया। मेरी ओर से सभी जवानों को बधाई, शुभकामनाएं।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले-सांची ही एमपी का ब्रांड

Pic Social Media

अब निजी मकान लेना होगा आसान

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मेरा पास मुख्यमंत्री के दायित्व के साथ साथ गृह विभाग का भी दायित्व है ये मेरा ही परिवार है मुझे बहुत आनन्द आया। जल्दी ही पुलिस विभाग में नई भर्तियां की जायेंगी, उन्होंने कहा प्रमोशन के कई मामले निपटे है जल्दी ही प्रमोशन होंगे, मैंने कई घोषणाएं की है सरकारी आवास इन्हें मिलते ही है अब निजी मकान भी ले सकें ऐसी प्लानिंग की जा रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने पुलिसकर्मियों को होली का तोहफा देते हुए कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, जिससे वे अपने घर के सपने को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि क्योंकि जब इनका खुद का घर नहीं होगा तो ये पूरे मन से कैसे काम करेंगे। इस दौरान सीएम ने पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ भी की।