7 January 2025 Ka Rashifal

7 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

7 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

7 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि मंगलवार शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। 7 जनवरी को रात 11 बजकर 16 मिनट तक शिव योग रहेगा। शिव का अर्थ होता है- शुभ। शिव योग शुभ योगों की श्रेणी में आता है। इस योग में किए गए सभी कार्यों में, विशेषकर कि मंत्र प्रयोग में सफलता मिलती है । शिव योग में यदि प्रभु का नाम लिया जाए तो शुभ फलदायक साबित होता है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: किराए के घर में शिफ्ट होने से पहले वास्तु के इन नियमों को जान लीजिए

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला सा रहेगा। दिन आपका आज खर्चाला रह सकता है लेकिन व्यापार में लाभ से मन को संतुष्टि मिलेगी। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए काम करना होगा इससे सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढेगा। आज आप शाम को दोस्तों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम या पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी नए घर की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी को घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं,  जिसमें उन्हें खर्चा भी अधिक करना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी लेकिन उलझन भरा रहेगा। आपको आज किसी सहकर्मी का काम भी करना पड़ सकता है। आज आपको व्यवसाय में कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा। कारोबार में लाभ मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज अपने वरिष्ठों से पूरा सहयोग मिलेगा। वैसे आज नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठों से सतर्क रहना होगा, उनकी नजर आपके कामकाज पर बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा होगा। आप किसी लंबे टूर पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे, तो उससे आपको बाद में समस्या आने की संभावना है, इसलिए थोड़ा ध्यान देकर ही आगे बढ़ें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको आज राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सम्मान मलेगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आप बचत योजना पर भी धन खर्च कर सकते हैं। कार्यस्थल वरिष्ठ अधिकारी से प्रशंसा मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए अपने कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। किसी की कहीसुनी बातों में ना आए। आप अपनी तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको कुछ बातों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो आपको बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। 

तुला राशि (Libra)  तुला राशि पर आज राशि स्वामी शुक्र की कृपा बनी रहेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो आपको उससे लाभ मिलेगा। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार में आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा और आप भविष्य के लिए बचत योजना में भी निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन उसके साथ-साथ इनकम भी बढ़ेगी, जैसे आपको उन्हें करने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपके किसी मित्र की आपको याद सता सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए आज व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन आपके लिए सितारे बता रहे हैं कि, आपको आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने प्रियजन के लिए कुछ पैसों का भी इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आज आपको कारोबार में कोई नया अवसर मिलेगा,प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य में आपको आज लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Year 2025: साल 2025 में 3 मूलांको वाले लोगों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कहीं बाहर जाने से पहले कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपनी सेहत में यदि कोई समस्या लग रही है, तो उसके लिए आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। आप किसी के कहने में आकर कोई प्रॉपर्टी ना खरीदें, नहीं तो इसमें आपको बाद में कोई जोखिम अवश्य उठाना पड़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लिए आज सोमवार का दिन लाभकारी रहेगा। कामकाज और बिजनेस में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आज आप कोई भी नया काम शुरू करें तो पहले अपने पिता और भाई से इस बारे में सलाह जरूर कर लें नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है। सितारे बताते हैं कि आज आप किसी फंसे और अटके काम को पूरा कर पाने में सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई काम को लेकर फैसला परिवार के सदस्यों की सहमति से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी पर्सनल बातें किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। आप नये घर या दुकान  आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।