Punjab

Punjab में GST बिलिंग घोटाले का खुलासा, हरपाल चीमा ने कहा- 163 करोड़ रुपये का फर्जी लेन-देन, होगी कड़ी कार्रवाई

पंजाब
Spread the love

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया, 60 फर्जी फर्मों से की गई खरीददारी

Punjab News: पंजाब में मान सरकार ने जीएसटी बिलिंग घोटाले (GST Billing Scams) का पर्दाफाश करते हुए 163 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन (Fake Transaction) का खुलासा किया है। राज्य के मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस घोटाले में 60 फर्जी फर्मों के माध्यम से खरीददारी की गई थी। मंत्री ने कहा कि इस मामले में कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है। उन्होंने घोटाले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: शहद से मीठी पंजाब की मातृभाषा..दुनिया भर में बिखेर रही चमक:CM Mann

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Minister Advocate Harpal Singh Cheema) ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में यह सामने आया कि लुधियाना के बुड्डेवाल रोड स्थित मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-II) एक जटिल फर्जी फर्मों का नेटवर्क चला रहे थे। ये फर्म फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) बना रहे थे, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हो रहा था।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस फर्म ने 60 फर्जी फर्मों से खरीदारी की थी, जिन्हें या तो निलंबित कर दिया गया था या उनका पंजीकरण रद्द कर दिया गया था। इन 60 फर्मों का कुल कारोबार लगभग 1270 करोड़ रुपये था।

पंजाब जीएसटी विभाग (Punjab GST Department) ने मेसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-II) के व्यावसायिक परिसर में पंजाब जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 67 के तहत निरीक्षण, तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की। जांच के आधार पर, कराधान आयुक्त, पंजाब ने पंजाब जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 और 132 के तहत मेसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-II) के भागीदारों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने फिनलैंड से लौटे शिक्षकों से की मुलाकात, बोले- जल्द भेजेंगे दूसरा बैच

टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने व्यापार समुदाय से अपील की कि वे विभाग के साथ सहयोग करें और बकाया करों का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।