Punjab

Punjab: पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, अस्पतालों और आम आदमी क्लीनिकों के इंफ्रास्ट्रक्चर होंगे बेहतर

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब के अस्पतालों के लिए जारी हुआ 250 करोड़

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अब पंजाब के सरकारी अस्पताल और आम आदमी क्लीनिकों (Aam Aadmi Clinic) के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बढ़ोतरी होगी। जिससे आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सके और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरुप केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग को 15वें वित्त आयोग अनुदान के रूप में 250 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। इस राशि से जहां अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए काम किया जाएगा। वहीं शहरी आम आदमी क्लीनिकों (Aam Aadmi Clinic) के इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर होगा। इसी तरह केंद्र ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत 130 करोड़ रुपये की दूसरी ग्रांट भी जारी कर दी है। हाल ही में भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) ने एनएचम के फंडों की आडिट करवाकर केंद्र को एक रिपोर्ट भेजी थी, जिसके बाद ही दूसरी ग्रांट जारी की गई है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने साल 2025 के लिए पंजाब सरकार की डायरी और कैलेंडर किया जारी

Pic Social Media

मान सरकार ने 165 नए आम आदमी क्लीनिक बनाए

आपको बता दें कि 123 करोड़ रुपये केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से पिछले महीने जारी किए गए थे। विवाद के कारण पंजाब को ढाई साल बाद यह राशि मिली थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15वें वित्त आयोग अनुदान के तहत राशि मिलने के बाद विभाग ने सभी शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, जिनमें स्वास्थ्य सुविधांए की कमी है। पंजाब के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े, इसका पूरा ध्यान सीएम भगवंत सिंह मान रखते हैं। इसी क्रम में पंजाब के लोगों को अच्छा इलाज मिल इसके लिए आम आदमी क्लीनिक की शुरुआथ की है।

साथ ही विभाग ने 165 नए आम आदमी क्लीनिक भी तैयार किए हैं, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस परियोजना में भी विभाग को बहुत लाभ होगा, क्योंकि केंद्र ने एनएचएम के तहत 130 करोड़ रुपये की दूसरी ग्रांट भी जारी कर दी है। अब राज्य सरकार ने केंद्र से तीसरी ग्रांट की मांग की है।

ये भी पढे़ंः Punjab: ब्रिटेन की कैरोलिन रोवेट ने पंजाब के गवर्नर कटारिया से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

पंजाब में आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ी

पंजाब में अब अब आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 842 पहुंच गई है। ग्रामीण में 530 और शहरी क्षेत्रों में 312 आम आदमी क्लीनिक है। ग्रामीण के बाद अब सरकार की योजना शहरी क्षेत्रों में भी इन क्लीनिकों के विस्तार करने की है। जिस तरह से माइग्रेशन बढ़ा है, उससे शहरी अस्पतालों में दवाब बढ़ता जा रहा है। अब तक 1.90 करोड़ लोग इन क्लीनिकों में अपना इलाज करा चुके हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए यह ग्रांट सरकार के लिए काफी अहम है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मिलती है यह सुविधा

बता दें कि आम आदमी क्लीनिकों में एक मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, क्लीनिक असिस्टेंट और स्वीपर एवं हेल्पर की सुविधा दी गई है। साथ ही 80 तरह की दवाइयां भी मिलती है, लोकिन केंद्र से फंड न मिलने के चलते सरकार को यह खर्च उठाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।