Chandigarh

Chandigarh: सरकारी कर्मचारियों के DA में 3% की बढ़ोतरी, एड-हॉक बोनस देने का भी ऐलान…

पंजाब
Spread the love

Chandigarh प्रशासन ने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है।

Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों (Employees) को दीपावली का तोहफा दिया है। जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowances) की दरों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव उन कर्मियों के लिए हैं जो 6वें पंजाब वेतन आयोग (Punjab Pay Commission) के अनुसार अपना वेतन पा रहे हैं। बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) के इन कर्मचारियों की मूल वेतन के मौजूदा 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़े: Punjab: प्रशासनिक सेवाओं में सुधार के लिए राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्मों की महत्वपूर्ण भूमिका

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) ने एड-हॉक बोनस देने का ऐलान किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारत सरकार ने ग्रुप-C में केंद्र सरकार के कर्मचारी और समूह बी में सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को गैर-उत्पादकता लिंक्ड बोनस यानी एड-हॉक बोनस (Ad-hoc Bonuses) के लिए राष्ट्रपति ने मुहर लगाई है। नोटिफिकेशन में आदेश के अनुसार एड-हॉक बोनस के भुगतान की गणना की अधिकतम सीमा 7 हजार रुपए मासिक होगी।

ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब में उद्योगों का होगा विकास, पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर ‘आप’ सरकार देगी रियायत

DA को 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत कर दिया गया

इससे पहले साल के मार्च महीने में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत कर दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा के इस कदम से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।