16 September Ka Rashifal

16 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

16 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

सोमवार 16 सितंबर को रवि योग में किस्‍मत कर्क और तुला समेत 5 राशियों का साथ दे रही है। भगवान शिव के आशीर्वाद से आपकी तरक्‍की होगी और आपको लाभ होगा। कारोबार मे आपकी अच्‍छी आय होगी और एक से अधिक स्रोत से आय होगी। आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: अगर घर में लगा रहे हैं शमी का पौधा, तो इन बातों का रखिए ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपको आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। आप अपने सभी दायित्‍वों की पूर्ति कर लेंगे और मनचाहा लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपकी तरक्‍की होगी। आपका रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पेट में दर्द और परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि बाहर का खाना न खाएं। शाम से लेकर रात का समय परिवार के लोगों के साथ मौज मस्‍ती और सैर सपाटे में बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में भी आपको कोई अच्छा पैकेज मिलने की संभावना है, जिस कारण आप नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको किसी संपत्ति संबंधित बंटवारें मे बहुत ही सोच समझकर बोलना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगो के लिए आर्थिक मामलों में लाभ का दिन है आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। किसी बहुमूल्य वस्तु और संपत्ति को पाने की अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपका मन अच्‍छे काम में लगेगा और आपको खुशी होगी। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। महान पुरुषों के दर्शन से आपको खुशी होगी। पत्नी पक्ष के लोगों से आपको लाभ और मन प्रसन्‍न होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य मे गिरावट आ सकती है, जिन पर आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ेगा। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आगे बढ़ने का दिन है और सप्‍ताह के पहले दिन से ही आपकी तरक्‍की आरंभ होगी। आज का दिन परोपकार में बीतेगा और आपके आनंद में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आपके अच्‍छे व्‍यवहार से आप सभी लोगों का दिल जीत लेंगे। आप अपने अच्‍छे माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात में भाई की सेहत बिगड़ सकती है। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह दूर होगी।  आप किसी से धन उधार लेने के बारे में न सोचें। आप किसी काम को यदि दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। आपका मित्र आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके लिए दिन सफलता से भरा होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई मनपसंद गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने व्यवहार से अपने आसपास रह रहे लोगों को खुश रखेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में योजनाओं को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप बेवजह की कोई टेंशन ना लें, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: किराए पर रहने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर, आधी समस्या होगी दूर…

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को लाभ होगा, लेकिन साथ ही आपके खर्च में वृद्धि होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपके संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आपको जरूरी कार्य से कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी विजय हो जाएगी। आपके खिलाफ सभी षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए लेनदेन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपके जीवन साथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश करने की तैयारी कर सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से  कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  ​ कुंभ राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपको भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय माता के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपके धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होंगे।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मंगलमय  रहने वाला है। आपकी संतान को पढ़ाई के लिए कहीं कोई स्कॉलरशिप आदि मिलने की संभावना है। कारोबार में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता की राय अवश्य लें। आपको बाहर के खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।