4 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 4 अक्टूबर 2025 आश्विन मास का 27वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो शाम 5:09 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।
आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:46 बजे से 12:33 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 9:13 बजे से 10:41 बजे तक रहेगा। इस दिन शनि त्रयोदशी, पद्मनाभ द्वादशी और शनि प्रदोष व्रत है। साथ ही शनिवार का व्रत भी रखा जा सकता है, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को लंबे समय से चल रही कठिनाइयों के बाद जीवन में सुकून के पल आने वाले हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के आपको अवसर मिलेंगे। आज के दिन अपने प्रयास जारी रखें। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक संकटों से मुक्ति पाएंगे। छोटे-मोटे पार्ट-टाइम के कार्य में हाथ आजमाने से लाभ की प्राप्ति होगी। किसी दूर की यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में नाम कमाने का रहेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। दान में भी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपनी आंखें और कान खुले रखें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज प्रगति करने का दिन है। आज के दिन आपको अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। आपको खुद भी अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। ऐसे में अपनी प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको मेहनत और लगन के कार्य करना होगा।। फालतू के दिखावे से खुद को दूर रखें। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना चाहिए। सरकारी मामलों में ढील देने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने बिजनेस में अच्छा धन लगाने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा, जो खुशी का कारण बनेगा। अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो मुसीबत बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से परेशान करने वाला रहेगा। कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है। व्यवसाय में चल रही अस्थिरता मानसिक परेशानी का कारण बनेगी। आपको आलस्य और आराम की आदत छोड़नी होगी। नौकरी या व्यापार में सुधार के अवसर भी मिलेंगे। आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने का है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज आपको अपने आसपास के शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट से आपका मन परेशान रहेगा। कामों में सतर्कता बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं, और किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों का दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। शुक्र के प्रभाव के कारण परेशानियों से आपका आमना-सामना हो सकता है। आज के दिन अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें नहीं तो कुछ समस्या आप खुद खड़ी कर सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे समय में आपको साहस और बुद्धिमानी से काम लेना होगा। मन की दुर्बलता और नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। भाई-बहनों से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए अपने साथी से मुलाकात का अवसर है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः Rajyog: धनतेरस से पहले इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! बन रहा गजकेसरी राजयोग
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लिए आज का दिन सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। इन कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ग्रहों की चाल भाग्य को प्रबल बना रही है। व्यापारिक गतिविधियों में भी लाभ होता दिख रहा है। दिनभर शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आपको व्यर्थ के झंझटों से दूरी बनाए रखनी होगी।। धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। मामा पक्ष से सहयोग मिलने से लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन जोखिम भरे कामों से बचने का रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट का ख्याल रखना होगा। ज्यादा खर्च करने की आदत से धन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूरी होगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहने वाला है। उच्चाधिकारियों से नजदीकी का आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है। आज के दिन अध्यात्म और धर्म के कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने का भी संयोग बनता दिख रहा है। समय का सदुपयोग करेंगे तो आपका सितारा बुलंद होगा।
ये भी पढ़ें: Astrology: इन राशियों का आज से भाग्य परिवर्तन शुरू, 10 अक्टूबर तक सूर्य गोचर
मीन राशि (Pisces) आज आप अपने आसपास के शत्रुओं को मात देने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी टेंशन महसूस कर सकते हैं। आपको अपने आसपास के लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। धन संबंधित रुके हुए काम पूरे होंगे और कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं, इसलिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
