Sourav Ganguly Birthday

52 साल के हुए क्रिकेट के सबसे बडे ‘दादा’, इस अंदाज में दिग्गजों ने दी बधाई

T-20 क्रिकेट WC खेल
Spread the love

Sourav Ganguly Birthday: भारतीय क्रिकेट में सन 2000 में नई जान डालने वाले दादा के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) आज 52 साल के हो गए हैं। आज 9 जुलाई को सौरव गांगुली अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने नई ऊचाईयों को छुआ। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऐसी इबारत लिखी, जिसकी मिशालें आज भी दी जाती हैं। उन्होंने ही ऑस्ट्रेलिया (Australia) का विनिंग स्ट्रीक तोड़ा था। उनके फैंस प्यार से उन्हें दादा बुलाते हैं और उन्हें ऑफ साइड का भगवान भी कहा जाता है। यहीं नहीं दादा साल 2019 में बीसीसीआई के प्रेसीडेंट भी बने थे।
ये भी पढे़ंः पत्नी संग हमेशा के लिए ‘लंदन’ शिफ्ट हुए विराट कोहली! टी20 वर्ल्ड कप के बाद लिया था संन्यास

दादा की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों ने अपना करियर शुरु किया और स्टार बनें। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी का स्टार बनाने में सौरव गांगुली का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस बात को खुद वीरू ने भी माना है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और मुनाफ पटेल ने सौरव गांगुली को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मनोज तिवारी ने एक्स पर लिखा, ‘आप हमेशा प्रेरणास्रोत रहे हैं, थे और रहेंगे। दादा आपसे प्यार करता हूं और आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

ये भी पढे़ंः अंनत अंबानी की शादी में वर्ल्ड चैंपियंस का ‘ग्रैंड वेलकम’, नीता अंबानी के इस वजह से निकले आंसू

इसके बाद मुनफ पटेल ने भी सौरभ गांगुली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। पटेल ने भारतीय क्रिकेट को एक नई उंचाई पर पहुचाने में भूमिका निभाने के लिए गांगुली की प्रशंसा की। पटेल ने एक्स पर लिखा, ‘आज हम जिस मुकाम पर हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के विकास में इस खिलाड़ी का बहुत बड़ा हाथ है। बहुत-बहुत बधाई लेजेंड. आपके स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

गांगुली ने 1996 में टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर शतक जमाया था। यहां से गांगुली ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार रन करते गए और आगे बढ़ते रहे। आगे चलकर वह टीम के कप्तान बने और अपनी कप्तानी में टीम को साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ले गए। इस दौरान उनके ओपनिंग पार्टनर रहे सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में गांगुली को बधाई दी है। सचिन ने एक्स पर गांगुली के साथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “आपको ऑन साइड से जन्मदिन की बधाई भेज रहा हूं। उम्मीद है कि ये आपको ऑफ साइड पर मिल जाएंगी।”

सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 42.2 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 7212 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 311 वनडे मैचों में गांगुली ने 41 की औसत से 11363 रन बनाए हैं। वनडे में गांगुली के नाम 22 शतक और 72 अर्धशतक है। इसके अलावा गांगुली ने कुछ साल आईपीएल भी खेला है। आईपीएल में उन्होंने 59 मैचों में 1349 रन बनाए हैं। जिसमें 7 अर्धशतक शामिल है।