9 October 2025 Ka Rashifal

9 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

9 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 9 अक्टूबर 2025, कार्तिक मास का तीसरा दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो रात 10:54 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा रात 1:23 बजे (10 अक्टूबर) तक मेष राशि में रहेंगे। इसके बाद वे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से 12:31 बजे तक रहेगा। वहीं लेकिन वार के अनुसार आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों की आज कोई आशंका पूरी तरह गलत साबित होगी। यदि आप किसी वसूली के लिए जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि आज के दिन किसी से वादा करने से बचें। आपका भला करने का प्रयास किसी और के लाभ में बदल सकता है। आपके भले की वजह से आप अनजाने में अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने निर्णय सोच-समझकर लें और किसी पर अंधविश्वास न करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और जल्दबाजी न करें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप घबरा सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी किसी बात को लेकर आज परिवार में वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई का कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई मित्र धन संबंधित कोई मदद आपसे मांग सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों आज कुछ उत्तरदायित्व वाले काम मिल सकते हैं। चलते-फिरते अचानक कोई प्रियजन मिल सकता है और उसकी मदद करने की जरूरत भी पड़ सकती है। कठिन परिस्थितियों में भी स्वयं को कमजोर महसूस न करें। आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। आज का दिन सोच-समझकर काम करने का है।

कर्क राशि (Cancer)  आज आपका दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। आप संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के जातकों को आज अपने आस-पास हो रही चीजों पर विशेष ध्यान रखना होगा। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है। कोई विरोधी या बिजनेस में राइवल आपके ऊपर नजर रखे हुए है। ऐसे में आपको आर्थिक और व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। किसी भी स्थिति में जल्दबाजी न करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)   आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके बॉस से रिश्तों में भी कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर की साज सज्जा की भी कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, क्योंकि किसी कठोर निर्णय को लेने से कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातक आज किसी उलझन में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंध में किसी प्रकार के ऑफर से असमर्थता महसूस कर रहे हैं, तो अपनी मजबूरी स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। कोई ऐसा संकेत न दें जिससे आपके संबंधों में भ्रम या खटास आए। निजी और आर्थिक मामलों में लाग-लपेट न करें। आज के दिन आपको रिश्तों और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: Astrology: 17 अक्टूबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए तरक्की के मार्ग में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपनी परिवार में बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए आप उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। परिवार में बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आप अपनी किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर भेज सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों को अपने पुराने संकल्प को किसी भी हाल में अब पूरा करना होगा। अगर आपने किसी देवता के मंदिर में मनौती मांगी है, तो देरी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। किसी मामले को लंबा खींचने का प्रयास भविष्य में परेशानी और खर्च बढ़ा सकता है। धार्मिक और आर्थिक मामलों में तुरंत निर्णय लें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।  आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज के दिन कुंभ राशि वालों के रूटीन में बदलाव आ सकता है। यदि कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल रही है, तो उसे स्वीकार करने में देर न करें। यही अवसर आपके लिए तरक्की और आर्थिक लाभ का द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को सकारात्मक पक्ष में लें। अपने निर्णयों में सोच-समझ और धैर्य बनाए रखें।

ये भी पढ़ेंः Shanidev: 100 साल बाद दिवाली पर शनि बरसाएंगे कृपा, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे!

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी के लिए अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी शौक-मौज की चीजों में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।