9 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही पवित्र माना जाता है। साल भर में 2 नवरात्रि पड़ती हैं जिन्हें धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं और इसका समापन 17 अप्रैल को महानवमी के साथ होगा। इस बार चैत्र नवरात्रि पर 30 वर्ष बाद एक बड़ा ही शुभ संयोग भी बनने वाला है। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना की जाती है। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है।

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 09 अप्रैल को कलश स्थापना के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ होता है। इसके अलावा इस समय वैधृति योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में घटस्थापना, पूजा का संकल्प लेना और मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी रहेगा।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। आपकी तरक्‍की को देखकर आपके साथ आपसे जलन महसूस करेंगे। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में बीतेगा। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम होते थकान महसूस करेंगे। जेब खर्च पर ध्यान रखें, खर्च अधिक हो सकता है। अगर आप शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करते हैं, तो आज आपको लाभ होने का संकेत है।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और आज किसी फालतू काम से बचें। शाम से लेकर रात तक शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। आपको किसी प्रिय और महान व्‍यक्ति से मिलने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम रहने वाला है। आपकी राशि से दशम भाव में गज केसरी योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। जो लोग प्रमोशन के प्रतीक्षा कर रहे थे, उनको प्रमोशन की सूचना प्राप्त होगी। जो लोग नए रोजगार, व्यवसाय की तलाश कर रहे थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए फायदे का दिन है। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम होने वाला है। गुरु और चंद्र की युति आपके अष्टम भाव में बनी हुई है, यदि कोई पुराना रोग था, तो आज उसके समाप्त होने के योग बनते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। रिस्क भरा काम ना करें। जोखिम ना उठाएं। शाम होते जीवनसाथी का उखड़ापन देखने को मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ और सम्‍मान प्राप्ति का दिन है। आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। अपने क्रोध को शांत रखें। दोपहर होते घर में कोई नया उत्सव करने की योजना बन सकती है। शाम तक योजनाएं क्रियान्वित होती नजर आएंगी। जो लोग लव मेट के साथ घूमने का प्रोग्राम बना रहे थे, आज उन्हें बाहर घूमने का असर प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट होगी और सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ फल लेकर आया है। आज आपके लग्न के स्वामी चंद्र से युति करके गजकेसरी योग बना रहे हैं। आज आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप संतान की उन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन वृद्धि के लिए किए हुए उपाय, आज सफल होंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको समाज में सम्मानित किया जा सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन परेशानी वाला रहेगा। अकस्मात् भागदौड़ और अधिक खर्च आ सकता है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य सफलता से पूर्ण होंगे।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। आज आपको रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। आपकी वाणी की मधुरता सारे कार्य सफल कर देगी। जो कार्य योजनाओं में चल रहे थे, उन्हें क्रियान्वित करने का समय है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, घर से कहीं दूर जाकर रोजगार करने का अवसर प्राप्त होगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-9 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-9 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)