20 August 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

20 August.. आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि((Aries) मेष राशि वाले आज बच्‍चों को लेकर काफी परेशान रहेंगे और आपको उनके करियर को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल में साथियों का और घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रियजन से दूरी होने पर फोन या ई मेल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होगा।

वृष राशि (Tauras)– आज आकस्मिक खर्च होने की आशंका है. विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में ध्यान रहेगा. दोपहर के बाद घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. काम में सफलता से यश प्राप्त होगा. व्यापार में भागीदारी का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

मिथुन राशि (Gemini) इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। बुध अपने घर को देख रहा है। इसलिए व्यवसायिक गतिविधि में निरन्तर बड़ी कार्ययोजनाओं में जातक को निवेश करने के लिए जातक उत्साहित हो सकता है। यदि योजनाबद्ध तरीके से व्यवसायिक गतिविधियों को जातक ऊँचाई प्रदान करेगा तो स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। 

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए  आज का दिन अच्छा रहेगा.कोर्ट या कचहरी में चल रहा कोई विवादित मामला आज सुलझ सकता है,जिसके सुलझने से  आज आपका मन अति प्रसन्न रहेगा.  आज आपकी आय बढ़ने के नये साधन आपको प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत रहेगी.आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आज आप कोई धार्मिक कार्य जैसे हवन कीर्तन आदि  करा सकते हैं. जिससे आपका अधिकतर समय धार्मिक क्रियाकलापों में ही बीतेगा.

सिंह राशि (Leo) आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर या यात्रा पर जाने का योग बनेगा। दिन भर भाग -दौड़ अधिक रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जिसकी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। मित्र का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्य में विकार हो सकते हैं ध्यान रखें। लव रिलेशनसिप के लिए दिन अच्छा।

कन्या राशि((Virgo)– मन शान्त रहेगा। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुटुम्ब परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें।

तुला राशि (Libra) – आज आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए  आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण रहेगा.व्यापार में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं,जिससे आपको धन का लाभ भी हो सकता है.  आज आप किसी बड़े कार्य को अंजाम देने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं. यह यात्रा आपके लिए बड़ी ही शुभकारी होगी. किसी कार्य को करने में  आज आपको अपने सगे संबंधी का भरपूर सहयोग मिल सकता है. जिससे आपको धन का लाभ भी हो सकता है.

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों का दिन आज खुशनुमा बीतेगा और आज आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। जीवनसाथी से सपॉर्ट मिलता रहेगा। जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है। इसमें आपको सावधान रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn)- दिन  मकर राशि के जातकों के लिए सेहत को लेकर कुछ अच्छा रहेगा. आज आपके शरीर में दर्द रहेगा, लेकिन गंभीर बीमारी में कुछ राहत मिल सकती है.अपनी दवाइयां सही समय पर खाते रहे.  आज आपके शरीर में हड्डी से संबंधित कोई बीमारी उभर सकती है.यदि आप किसी नए  व्यापारिक कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं,तो आपको उसमें हानि का सामना करना पड़ सकता है,और अगर  आज आप कहीं घूमने जा रहे हैं या किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा रहे हैं तो, यात्रा करने से बचें.

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में छोटे भाई बहन से तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपके कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। उलझनें कम होंगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योजना बना सकते हैं, यह यात्रा शुभ फलदाई हो सकती है। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। खेल जगत से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। पक्षियों को दाना खिलाएं।

मीन राशि(Pisces)  आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-August 2023 rashifal-20 August rashifal-20 August 2023 ka rashifal-rashifal 20 August 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)