25 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। बसंत का महीना लगने के बाद से ही इसका इंतजार शुरू हो जाता है। होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है, इसलिए इस साल 25 मार्च को होली है। इस दिन देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी। बनारस में होली 25 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि बाकी अन्य जगहों पर होली 26 मार्च को खेली जाएगी।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Holika Dahan: होलिका दहन की राख से करें ये वास्तु उपाय, दूर हो जाएंगे वास्तु दोष

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज के दिन आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज आपकी कोई समस्‍या का समाधान हो जाएगा। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोपहर से लेकर शाम तक आपको किसी मामले में परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर भाग दौड़ करेंगे तभी वह पूरे हो सकेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आपको अपने परिजन से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपका कोई सहयोगी आपकी बात का बुरा मान सकता है। कार्य क्षेत्र में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। आज मेष राशि के लोगों से आपको लाभ होगा। कुछ मन संतोष होगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो जाएगा।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला  रहेगा। व्यवसाय में आप  कोई बड़ा काम साझेदारी में कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी  दूर होंगे। आपके बिजनेस में आपकी दीर्काघलीन योजनाओं को गति मिलेगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप अपने आलस्य के कारण कुछ कामों में ढील दे सकते हैं। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी बचत की योजना में भी धन लगा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को आज लाभ होगा और आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक सफलता की प्राप्ति होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके कार्य से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपको निवेश के मामले में बेहतर रिटर्न मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार के कारण लोगों के बुरे बन सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोग  किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें। आपका अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के कामों में कुछ समस्याएं आएंगी जिन्हें आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। अकस्मात् बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। अन्यथा दोनों में कष्ट हो सकता है। परिवार में किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आपको  किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकालने के लिए आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Holi 2024: होली के दिन ऐसे करें मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न, सदैव बरसेगी कृपा

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं और उसमें आपको लाभ होगा। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्च होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। किसी से पैसों का लेनदेन न करें।

धनु राशि (Sagittarius) आज के दिन आपके लिए परिवार में चल रहे समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं जो आपको परेशान करेंगी। बिजनेस में भी आपको कोई नुकसान होने से बड़ा झटका लग सकता है,जिस कारण आपका किसी से भी बातचीत करने का मन नहीं करेगा। आप अपने जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने के लिए उनकी सूची बनाकर आगे बढ़े तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में निरन्तर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के भागीदारों से परेशानी होने की संभावना भी बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य संपन्‍न होंगे।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के सलाह मश्वरे से कसी बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी नए वाहन, दुकान, मकान आदि की खरीदारी करना  आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-25 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 25 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)