8 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 8 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो 9 अक्टूबर की सुबह 2:22 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, राहुकाल दोपहर 12:08 बजे से 1:36 बजे तक रहेगा। लेकिन वार के अनुसार आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में अच्छे सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको अपने अच्छे कामों के लिए जाना जाएगा। सेहत को लेकर आपको कोई जरूर टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जिसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है। आपको परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा। आप काम को लेकर मेहनत भी करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज के दिन वृष राशि के जातक अपने काम में काफी व्यस्त रह सकते है। कामकाज में व्यस्तता के बावजूद शाम तक कुछ अच्छी खबरें मिल सकती है। प्रोफेशनल मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की कोशिश करें। इससे भविष्य में होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में आज फायदा होता दिख रहा है। ऑफिस में मेहनत का फल मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा और पुराने कार्यों से लाभ की स्थिति बनेगी।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी जरूरत की चीजों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों को उतना ही बढ़ाएं, जितना कि आप उठा सकें, इसलिए किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में किसी तकनीकी समस्या के कारण टेंशन बढ़ेगी।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खास साबित हो सकता है। आज आपके लिए बेहतर होगा कि किसी एक ही प्रोजेक्ट पर मन लगाकर काम करें। जोखिम वाले कामों से आज के दिन दूरी बनाकर रखें। परिवार का माहौल आपके पक्ष में रहेगा और आपके विरोधी आज शांत रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) आज आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। कोई कानूनी मामला आपको खुशी देगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सरकारी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज कन्या राशि के लोगों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। दिल की बजाय आज आपको अपने दिमाग से काम लेने की जरूरत है। सोच समझकर लिए गए फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपके जीवन में चल रही पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। दूसरों की मदद करने से आपको लाभ हो सकता है। आज ईमानदारी से किया गया हर काम फलदायी साबित होगा। कोई नया अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है, क्योंकि वह आपको काम को लेकर कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप अपनी माता जी के सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। कोई काम न होने से आपका मन परेशान रहेगा और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन वृश्चिक राशि वालों का मेहनत और उपलब्धियों से भरा रहने वाला। सुबह के समय काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। लेकिन, देर शाम तक मुनाफे के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक आयोजनों में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी पार्टी या समारोह में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके पुराने कार्यों से भी राहत मिल सकती है। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Shanidev: 100 साल बाद दिवाली पर शनि बरसाएंगे कृपा, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे!
मकर राशि (Capricorn) आज आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आपको अपने आंख-कान खुले रखने होंगे, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कोई सरकारी काम आपका पूरा हो सकता है। आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें और अपने धन का सदुपयोग करें, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में पड़ सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अनावश्यक बहस से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। कार्यक्षेत्र में छोटे विवाद बड़े रूप ले सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं। आज के दिन किसी किसी प्रकार की जीत मिलने की संभावना है। फाइनेंस संबंधी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लाभ का कारण बनेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो बेहतर रहेगा। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी मशीनरी की खराबी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनके ऑर्डर जाने में भी देरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Astrology: 17 अक्टूबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग!
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों का आज का दिन धीमी गति से आगे बढ़ेगा। धैर्य और निरंतर प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके कुछ पुराने काम अब धीरे-धीरे पूरे होंगे। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। घर पर परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
