8 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
8 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि शनिवार सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। 8 मार्च को शाम 4 बजकर 24 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही शनिवार को रात 11 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता से भरा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से लाभ होगा। ऑफिस में आपकी बातों की सराहना होगी और आपको तवज्जो दी जाएगी। कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। व्यापार में नए परिवर्तन होंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे।
वृष राशि (Taurus) आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से कामकाज में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे आपके परिवार में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से भी सुख मिल सकता है। किसी दोस्त की गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सफलतादायक रहेगा। जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश की गई योजनाओं में लाभ होगा। परिवार में मनमुटाव हो सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें। शाम के समय वाहन खराब होने से अचानक खर्च बढ़ सकता है। धैर्य रखें, जल्दबाजी में किए गए काम से परेशानी हो सकती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने से आपके सभी कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार- विमर्श करना पड़ सकता है। शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होकर आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगीं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, आज उपहार मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। चंद्रमा का शुभ योग धन लाभ कराएगा। शान-शौकत पर धन खर्च करने से सम्मान बढ़ेगा। गरीबों की मदद करेंगे। आपकी बातें लोगों को खुश करेंगी। कार्य कुशलता से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। शाम से रात तक शुभ कार्यों में मन लगेगा। आपको परिवार के साथ कहीं सैर सपाटे पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo) आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगी। बिजनेस मैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी उलझन खत्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। प्रेमी जोड़े में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, साथ में घूमने जा सकते हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा। आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। राज्य और समाज से सहयोग मिलेगा। घर में शुभ समाचार आने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके घर में दोस्तों का आगमन होगा और उनकी वजह से आपका काम काफी बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का व्यापार कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेगी। आज घर के जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन धन लाभ के लिए अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ढूंढने की कोशिश करें। इससे आपको स्थायी सफलता मिलेगी। करियर में लाभ होगा और हर काम में सफलता मिलेगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका दिन लाभ और तरक्की से भरा होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?
मकर राशि (Capricorn) आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए, आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जाएगा, आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। बिना मन के भी अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं। शाम के समय मन उदास रहेगा और काम में मन नहीं लगेगा। शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से मन खुश रहेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। योजनाएं सफल होंगी।
मीन राशि (Pisces) आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाएगा। घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कांट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं, किसी काम को करने का नया तरीका बिजनस में फायदा कराएगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

