ajnara homes

Ajnara Builder: अजनारा बिल्डर में फ्लैट लेने वालों के लिए ज़रूरी खबर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Ajnara Builder में फ्लैट लेने वाले यह बड़ी खबर जरूर पढ़िए

Ajnara Builder: अजनारा बिल्डर में फ्लैट लेने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने अजनारा बिल्डर (Ajnara Builder) के निदेशक सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने पहले दुकान बेचने के नाम पर उससे बुकिंग करवाई, लेकिन बाद में दुकान बेचा ही नहीं। दुकान के बदले उन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में एक फ्लैट दिया जिसके एवज में उसने लगभग 50 लाख 31 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। बाद में उसे पता चला कि उक्त फ्लैट पर दूसरे लोगों ने लोन लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेंः Noida Police: वाह नोएडा पुलिस..साइबर क्राइम के शिकार पीड़ितों के 26 करोड़ वापस दिलवाए

Pic Social Media

थाना बिसरख प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि सुसील कुमार सेठी निवासी कीर्ति नगर दिल्ली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने वर्ष 2020 में अजनारा सिटी सेंटर गाजियाबाद (Ajnara City Centre Ghaziabad) में एक दुकान बुक कराई थी। उक्त दुकान का बिल्डर कंपनी ने 41 लाख रुपए में सौदा तय किया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने 8 लाख रुपए दे दिया। बाकी धनराशि कब्जा मिलने पर दिए जाना तय हुआ। पीड़ित के मुताबिक बिल्डर कंपनी ने तय समय पर उसे दुकान नहीं दी। बार-बार मांगने के बाद भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक बाद में बिल्डर के लोगों ने कहा कि आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अजानारा होम्स में एक फ्लैट ले लो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें 50 लाख 31 हजार 908 रुपए में एक 1595 वर्ग फुट का फ्लैट दिया। पीड़ित के मुताबिक 17 मार्च 2023 को उन्होंने फ्लैट बुक करके पूरी धनराशि बिल्डर को दे दिया। पीड़ित के मुताबिक बिल्डर ने 1 नवंबर साल 2023 को उसे पोजीशन लेटर (Position Letter) दिया। बाद में पीड़ित ने उक्त फ्लैट को अखिलेश जोशी को बेचा। जब वह लोन करवाने गया तो उसे जानकारी हुई कि इस फ्लैट का पहला आवंटी शकील अहमद और नुसरत अहमद थे। उन लोगों ने उक्त फ्लैट के एवज में 52 लाख 39 हजार रुपए लोन ले लिया है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग अगले 2 साल तक परेशान रहेंगे!

पीड़ित के मुताबिक जब उसने बिल्डर कंपनी के लोगों से इस बारे में बात किया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने इस मामले में बिल्डर अशोक कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता तथा कंपनी के अन्य कर्मचारी और अधिकारी को खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।