7 October 2023 ka Rashifal..मेष से मीन..सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

7 अक्टूबर…. शनिवार..आज का दिन मंगल और केतु की युति का कई राशियों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में काफी शानदार रहने वाला है।आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Staircase: गलती से भी न बनवाएं इस दिशा में सीढ़ी, वरना होगी धन की कमी

मेष राशि((Aries)- मेष राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। क्योंकि, आपको करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है। आज का दिन धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहे। धन संग्रह और बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Vastu Home Tips: जीवन में पाना चाहते हैं सुख-समृद्धि, तो वास्तु नियमों का जरूर रखें ध्यान

वृष राशि (Tauras)– आज का दिन वृषभ राशि के जातकों  के लिए अच्छा रहेगा. आज आप पर भगवान की बहुत अधिक कृपा बनी रहेगी जिससे आपका मन बहुत शांत रहेगा और आपको संतुष्टि रहेगी.  आपका दिन आज भगवान के चरणों में बीतने वाला है. आपके व्यवहार में आज बहुत अधिक भावुकता और परोपकार देखने को मिल सकता है.  यदि आपका कोई साथी परेशानी में है तो आप उस साथी की मदद करके अपने आप को बहुत अधिक अच्छा व्यक्ति समझेंगे. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपकी नौकरी में आपके अच्छे  कार्य से आपको सराहना मिल सकती है.   

मिथुन(Gemini) आज घर और कार्य क्षेत्र दोनों जगह अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और आप उन्हें बखूबी भी निभा भी लेंगे। बड़े बुजुर्गों की आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। आज आर्थिक स्थिति को और बेहतर करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। नेगेटिव- कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें तथा चीजों को शांत मन से व्यवस्थित करने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपने योग्यता पर भरोसा रखे।   

कर्क राशि(Cancer)  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाले है।  कार्य संबंधी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। आज आपको अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। आपके रुतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा।   

सिंह राशि (Leo)    आज का दिनशुभ है और भाग्य भी आपका साथ देगा। मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आय में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। आज आपका व्यापार आपको जबरदस्त मुनाफा देगा और ईश्वर की विशेष कृपा से आपके कई काम आज पूरे हो सकते हैं। इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में भी तनाव कम होगा।

कन्या राशि((Virgo) आज आपकी स्थिति में बहुत गिरावट देखने को मिलेगी, जिसका एक बड़ा कारण स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही आपके पुराने व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण लॉस की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं है। उत्तरार्ध में कहीं से विशेष आर्थिक मदद मिलने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कहीं प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने से पहले कागजातों की छानबीन कर लें।

तुला राशि (Libra) –  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है और आज आपको किसी मामले में अकारण ही चिंता और परेशानी का अनुभव होगा। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके लिए कुछ सिरदर्दी बढ़ा सकती है और आपकी चिंता को दोगुना कर सकती है। साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें और अपने काम पर ध्‍यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन काफी दौड़ भाग वाला रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से धन प्राप्ति में सफल रहेंगे। भाग्य भी आज आपका साथ देगा, लेकिन अपने करीबी लोगों से बेवजह के विवाद पैदा हो सकते हैं। किसी के झांसे में आने से बचना ही बेहतर होगा।

धनु राशि (Sagittarius)     धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पूरी सकारात्मकता से भरा रहेगा. आज आपके मन में किसी प्रकार के कोई गलत विचार नहीं आएंगे. यदि किसी बात को लेकर आपका मन अशांत होता है तो आप आसपास के बच्चों के साथ में जाकर थोड़ा समय बिता सकते हैं,  इससे आपके मन को शांति मिलेंगी. आप अपनी संतान की ओर से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं.  यदि आपकी संतान का स्वास्थ्य खराब है तो उसको लेकर आप किसी प्रकार की लापरवाही ना बरते नहीं तो, भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.  

मकर राशि (Capricorn)   आज भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। कुछ समय मनोनकुल गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पुरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त के कार्य भी संपन्न हो सकते हैं। नेगेटिव- युवा तथा विद्यार्थी ध्यान रखें, कि लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय उचित जांच पड़ताल अवश्य करले। आज किसी भी तरह का लेनदेन ना करें, क्योंकि कोई भी लाभ नहीं होने वाला है।

कुंभ((Aquarius)   मन की शांति के लिए कोई अच्छा कार्य करें। व्यर्थ की वस्तुओं में  व्यय हो सकता है, हाथ को नियंत्रण में रखें। आज पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम रहेगा।  दिन में खर्चें बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। 

मीन राशि(Pisces)   आज का दिन कठिनाइयों में बीतेगा। आज खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग से भाग्य आपका साथ देगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आपको जीवनसाथी पक्ष से लाभ होगा और आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप हावी रहेंगे।

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2023 rashifal-7 October 2023-rashifal-7 October 2023 ka rashifal-rashifal 7 October

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)