29 December 2025 Ka Rashifal

29 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

29 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 29 दिसंबर 2025 से पौष मास का 24वां दिन है। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। आज कोई विशेष त्योहार या व्रत नहीं है। वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो कि 10:12 एएम तक जारी रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:03 पीएम से 12:44 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 8:31 एएम से 9:48 एएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर मान-सम्मान बढ़ेगा और आप कुछ अलग व खास करने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में अपने साथी को समय और महत्व देना जरूरी है, वरना रिश्ते में दूरी आ सकती है। माता जी की सेहत को लेकर चिंता और भागदौड़ बनी रहेगी। कोई मनोकामना पूरी तो होगी, लेकिन मन को पूरी संतुष्टि नहीं मिलेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह के होने कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं,आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  आज कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन सहयोग भी आसानी से मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए आपको पहले से योजना बनानी होगी। अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, वरना रुकावट आ सकती है। बच्चों पर नजर रखना जरूरी है, ताकि वे गलत संगति से दूर रहें। सरकारी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आपका आज अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी काम टाल भी सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo)  आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कामों को सही योजना के साथ करने की जरूरत है, क्योंकि मन में उलझन बनी रह सकती है। शुगर और बीपी के मरीज नियमित जांच कराते रहें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका नया काम शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से स्ट्रेस बना हुआ है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलेगी।

तुला राशि (Libra)  आज दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। काम की गति तेज रहेगी और आप समय पर जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करेंगे। प्रमोशन या पदोन्नति को लेकर बातचीत संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी को आप नया कार्य शुरू करा सकते हैं| काम के दबाव से निकलकर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। लक्ष्य को ध्यान में रखकर चलेंगे, तो सफलता मिलेगी। सेहत की अनदेखी न करें, वरना छोटी समस्या बड़ी बन सकती है। दिनचर्या में सुधार लाने से काम और आराम दोनों के लिए समय निकाल पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार को अधिक समय न दे पाने से परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने व्यक्तिगत काम की ओर आप उचित ध्यान दे पाएंगे। आपका काम-धंधा भी अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन लाभदायक रहेगा। समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है।

मीन राशि (Pisces)  आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां ख़त्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें