8 December 2025 Ka Rashifal

8 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

8 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 8 दिसंबर 2025, सोमवार के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो शाम 4:03 बजे तक बनी रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज पौष मास का चौथा दिन है। वार के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, इसलिए चाहें तो सोमवार व्रत रखा जा सकता है। आज किसी विशेष व्रत या त्योहार का योग नहीं है। ग्रहस्थिति के अनुसार सूर्य देव वृश्चिक राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित रहेंगे। पंचांग गणना के अनुसार आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 से 12:34 बजे तक होगा, जबकि राहुकाल सुबह 8:20 से 9:37 बजे तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। ये परिवर्तन आपके पक्ष में रहेंगे। आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल सामान्य बना रहेगा। सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। रात में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। यदि आपको कोई टेंशन थी, तो उसका भी समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने ध्यान को केंद्रित करके कामों को करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों को आज किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। काम-काज में व्यस्तता अधिक रहेगी। आज व्यर्थ के खर्चों से बचें। शाम से लेकर रात तक तेज चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। प्रिय लोगों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी आपको समर्थन मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके अपने अधूरे काम पूरे होंगे। आपके काम की गति भी थोड़ी तेज रहेगी। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होने से आपको खुशी होगी और जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय बिताएंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। संतान की आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में अप्रत्याशित रूप से सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व भी आज के दिन पूरे होंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी आज सम्पन्न होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आज के दिन पाचन या आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में बीतेगा। इस दौरान आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  आज आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचाव होगा। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको आर्थिक लेनदेन से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

तुला राशि (Libra)  आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रभावशाली ढंग से बोलने की आपकी कला आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव लेकर आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको पुराने इन्वेस्टमेंट सबसे अच्छा लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने माता-पिता का सम्मान करें और यदि वह आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। सरकारी मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक बेहतर होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्लान बनकर स्थगित हो जाएगा। इस दौरान वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। अचानक वाहन के खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर आपके मन में उथल-पुथल रहेगी। आपने यदि किसी बैंक से कोई कर्ज लेने का सोचा था, तो वह भी आपको मिल जाएगा। आज आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपका धन कहीं फंस गया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन आनन्द दायक बीतेगा। आज पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में मिल रही सफलता से आपको काफी खुशी होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इस दौरान आपका दिमाग रिलेक्स रहेगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए धन के मामले में थोड़ा सावधानी बरतने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचें, नहीं तो बाद में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट के राय के बिना आगे बढ़ने से नुकसान होगा। आप अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, इसलिए किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें