Grah Gochar

Grah Gochar: मई में 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा!

Yours राशि
Spread the love

Grah Gochar: मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कुल 6 ग्रहों का गोचर (Grah Gochar) हो रहा है, जो कई राशियों की किस्मत (Luck) बदलने वाला साबित हो सकता है। सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, राहु और केतु के राशि परिवर्तन का गहरा प्रभाव लोगों की दैनिक गतिविधियों, करियर, आर्थिक स्थिति (Economic Situation) और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि मई में होने वाले इन महागोचरों से किन 5 राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सबसे पहले बात करें गुरु की, तो 14 मई को बृहस्पति देव वृषभ राशि (Taurus Horoscope) से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर अतिचारी चाल में होगा, जिसका प्रभाव शिक्षा, धर्म, भाग्य और विस्तार के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। इसके साथ ही दो छाया ग्रह राहु और केतु का भी बड़ा राशि परिवर्तन इसी महीने होने जा रहा है। 18 मई को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

इन ग्रह परिवर्तनों (Planetary Transformations) को ‘ग्रहों का महागोचर’ कहा जा रहा है, क्योंकि इनका असर व्यापक और गहरा होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, यह समय 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ योग लेकर आ रहा है। इन राशियों को आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

वृषभ राशि

मई में ग्रहों के गोचर का सबसे अधिक शुभ प्रभाव वृषभ राशि (Taurus Horoscope) के जातकों पर पड़ सकता है। इस समय जातकों को आर्थिक लाभ, उन्नति और संपत्ति की प्राप्ति के प्रबल योग हैं। प्यार में सफलता मिलेगी और जीवन में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। वाहन या अचल संपत्ति खरीदने के अवसर भी मिल सकते हैं। नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

ग्रहों के गोचर से कर्क राशि (Cancer Horoscope) के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी, साथ ही सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा लेकिन मानसिक शांति बनी रहेगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। समाज और परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। इस महीने हनुमान जी की आराधना करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि (Leo Horoscope) के लिए मई का महीना विशेष फलदायक हो सकता है। सूर्य और अन्य ग्रहों के गोचर से बिगड़े काम बनेंगे और पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जिस पर खर्च संभव है। हालांकि शनि की ढैय्या का असर खर्चों में वृद्धि कर सकता है, लेकिन यदि जातक नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करें तो शनि के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

तुला राशि

मई में तुला राशि (Libra Horoscope) के जातकों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शुक्र के उच्च होने से परिवार में शुभ समाचार का योग है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, हालांकि गुरु-शुक्र के शत्रु भाव के कारण लाभ सीमित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन आय के साधन भी उपलब्ध होंगे। इस महीने हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी में इस दिन बांधें लाल कलावा, मां लक्ष्मी होंगी खुश, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

मकर राशि

मकर राशि (Capricorn Horoscope) के जातकों के लिए यह महीना करियर और आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और विशेष रूप से पिता से संबंधों में सुधार होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने लाल वस्त्र और तांबे का दान करना शुभ रहेगा।