6 March 2025 Ka Rashifal

6 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

6 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

6 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में काले रंग का समान रखना..शुभ या अशुभ?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए करियर में सफलता के योग हैं और व्यापार में आपको किस्‍मत का पूरा साथ मिलेगा। तरक्की के साथ कोई बड़ी डील भी हो सकती है। भौतिक विकास के अच्छे योग हैं। व्यापार में मनचाही सफलता और अच्छा मुनाफा होगा। मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में खर्च करने से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। संतान किसी पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा करने के लिए आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आपकी नौकरी में भी कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक रहेगा और आपके लिए बिजनस में सफलता के संयोग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी और आपको कारोबार में भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी बातों को लोग मानेंगे। कलात्मक काम में आप पूरा दिन बिता सकते हैं। आपको वही काम करने का मौका मिलेगा जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। आपको आराम करने का भी मौका मिलेगा और मन में नए विचार भी आएंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से खटपट होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का दिन व्यस्त रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में समय बिताने से लाभ होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात का समय शुभ कार्यों में बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। तरक्की होगी और मन प्रसन्न रहेगा। सिंह राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपका किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर नहीं रहना है। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार ले सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और यदि किसी काम में समस्या आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रॉजेक्ट पूरा हो सकता है। रिश्तों में नयापन आएगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। कोई नया काम शुरू हो सकता है और उसमें आपको आगे चलकर लाभ होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार और आस-पास के लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। सावधान रहें। तुला राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग सिंगल है, वह परिवार के सदस्य से अपने प्यार को मिलवा सकते हैं। आपको अपने कर्ज को लेकर उन्हे उतारने पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन सावधानी का है। व्यापार में लाभ होगा। रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं तो आपकी कुछ एक्‍स्‍ट्रा कमाई हो सकती है। किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानकर उस पर अपना हाथ आजमा सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। मनचाही सफलता के लिए धन की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ग्रह दोष ख़त्म करना हो तो होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा, जिससे आपको रिलैक्स फील होगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियाँ बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें, वरना नुकसान हो सकता है। खाने-पीने में लापरवाही न करें। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर काम करें। रुका हुआ धन मिल सकता है। ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं, आपको लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज लेखकों के मन में नयी स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।