Rajasthan: राजस्थान में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, CM भजनलाल ने दिए अहम निर्देश
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हमारा लक्ष्य है और सरकार राज्य के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। सीएम शर्मा (CM Sharma) मंगलवार को सीएम हाउस पर प्रदेश के विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान और तेलंगाना के बीच हुआ ऊर्जा समझौता, CM शर्मा बोले- बिजली समस्या होगी अब दूर
विद्यार्थियों को प्रसिद्ध स्मारकों की यात्राएं करवाई जाए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि युवा पीढ़ी को राजस्थान की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से परिचित कराया जाना जरूरी है। इसके लिए स्कूली विद्यार्थियों को प्रसिद्ध स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों की नियमित यात्राएं करवाई जाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि संकल्प पत्र में ब्रज चौरासी सर्किट (Braj Chaurasi Circuit) को भक्ति पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत परिक्रमा मार्ग पर पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

राजस्थान में सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं
सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि राजस्थान में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाएं । हमारे आस्था स्थलों का संरक्षण कर हम पर्यटन क्षेत्र (Tourism Sector) को भी विकसित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक सीएम ने कहा कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हमारा ध्येय है और इस पर कार्य करते हुए हम आस्था धामों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता से काम किया जा रहा है।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल का डूंगरपुर दौरा, श्री जांबूखंड भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार महोत्सव में हुए शामिल
तनोट माता मंदिर में होगा विकास कार्य
सीएम शर्मा ने परिक्रमा मार्ग सहित पूंछरी का लौठा डीग के विकास कार्यों को भी रफ्तार देने के निर्देश दिएष सीएम ने श्री गोकुल जाट पेनोरमा, राजा खेमकरण पैनोरमा, देव बाबा पैनोरमा, गोविन्द स्वामी पैनोरमा के निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। सीएम शर्मा ने अधिकारियों को जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर में विकास कार्य करवाने तथा वहां आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
जयपुर में सांभर लेक क्षेत्र भी बन सकता है महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरदुवाला, ग्राम कुलधरा एवं लोंगेवाला की जैसलमेर और तनोट से संपर्क को बेहतर करने के साथ ही यहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने आगे कहा कि जयपुर के पास स्थित सांभर लेक क्षेत्र भी गुजरात के रण क्षेत्र की तरह महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन सकता है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों प्रयागराज में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के बाहर स्थित मंदिरों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया था। उन्होंने देवस्थान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मंदिरों का सर्वेक्षण करवाते हुए इनकी वास्तविक संख्या पता कर इन्हें सूचीबद्ध किया जाए।
