19 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः भक्तिमय दिखे सीएम योगी..गोरखपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा-रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

मेष राशि (Aries)  मेष राशि का स्वामी मंगल-पाप ग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। आप अगर वाणी को नियंत्रण में नहीं रखेंगे, तो आपको बिजनेस में घाटा हो सकता है। आपके ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है। पैसों से जुड़ा कोई रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच को बनाए रखें जो कार्यक्षेत्र में आपके खूब काम आएगी। आपको किसी चोट चपेट आदि के लगने की संभावना है, इसलिए यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आप उसे स्थगित कर दें। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उसे दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रूका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात होगी। आप किसी नई सौदे को लेकर समझौता कर सकते हैं। आप यदि कोई डिसीजन ले, तो उसमें बच्चों के मन की बात अवश्य जानें। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के के प्रयासों में तेजी लाएंगे।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि वाले जातकों की आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। इस कारण से आप अपने आर्थिक मामलों पर ज्यादा जोर दें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में कुछ उलझनें लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग अभी पुरानी में ही टिके रहे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों में कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और यदि आप किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति को धन उधार देंगे, तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को धन बहुत ही सोच विचारकर लगाना होगा। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नुकसान भरा रहेगा। आज पैसे खर्च हो सकते हैं, जिससे कि आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। आज सेहत पर ज्यादा खर्च हो सकता है। इस वजह से आपकी बचत पर असर पड़ेगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर यदि मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को सेहत के ऊपर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। खासकर रोग की वजह से आपको बचत से कुछ पैसे निकालने पड़ सकते हैं। इसके अलावा कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधानी के साथ पैसों को खर्च करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप अपने किसी मन की इच्छा की पूर्ति को लेकर किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-19 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-19 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)