भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठर को बताएं वास्तु के ये उपाय, घर में बरसेगा धन

Trending Vastu-homes

Vastu Tips For Happiness: आपका घर का और वहां का माहौलजीवन में गहरा असर डालता है। वहीं वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में हर एक जगह के लिए सही स्थान के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र में शुभ और अशुभ चीजों का भी खुलकर जिक्र किया गया है। घर को बनाते समय और चीजों को सही स्थान देते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं तो चीजें काफी शुभ होती हैं। मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ( Shree Krishna) स्वयं ही वास्तुशास्त्र के ज्ञाता थे और उन्होंने युधिष्ठर को राज्याभिषेक के शुभ अवसर पर वास्तु के उपाय भी बताए थे। आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण जी के द्वारा बताए गए वास्तु नियमों में बारे में जिन्हें अपनाकर हर तरह के वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं और घर में सुख समृद्धि लेकर के आ सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

जल

घर में जल को हमेशा सही स्थान और दिशा में होना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को मानें तो घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में पानी की व्यवस्था सबसे उत्तम होती है। वास्तुशास्त्र में ईशान कोण ईश्वर की दिशा माना जाता है। पानी को सही तरीके से साफ बर्तन में रखना बहुत जरूरी होता है।

देवी सरस्वती

देवी सरस्वती बुद्धि और ज्ञान की देवी हैं। घर में मां सरस्वती की प्रतिमा और वीणा रखना बहुत ही ज्यादा अच्छा और शुभ होता है। वीणा घर वालों को बुद्धि और विवेक प्रदान करता है। मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने से घर में सभी लोगों की बुद्धि और विवेक को बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: Puja Path: पूजा पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है, गौ माता का ये अचूक उपाय, जानिए

चंदन

घर में चंदन रखने से पूरे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है, अगर आपके घर के पास चंदन का पेड़ लगाना संभव है तो इसका असर और भी अच्छा हो सकता है। इससे सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर हो जाएंगे। पेड़ नहीं लगा पा रहे हैं तो घर में चंदन की लकड़ी ही रख लें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु दोष खत्म करने के लिए सीढ़ियों के नीचे दबाएं ये चीज, खत्म हो जाएगा दोष

शहद

घर में शहद रखना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। भगवान श्री कृष्ण के मुताबिक शहद एक ऐसी चीज है जिससे आत्मा की शुद्धि होती है। पूजा पाठ से लेकर शरीर को स्वस्थ बना के रखने तक शहद को घर में जरूर रखना चाहिए।

गाय के दूध का घी

भगवान ने श्री कृष्ण ने युधिष्ठर को बताया था कि घर में गाय के दूध का घी रखने से पवित्रता और संपन्नता आती है। जिस भी घर में गाय के घी से दिए जलाए जाते हैं वहां पर हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे हर तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi