30 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 30 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 35 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: काले कपड़े में बांधें ये सफेद चीज़..हमेशा पैसौं से भरी रहेगी तिजोरी!

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिए बहुत अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। धन और सम्मान में वृद्धि होगी जिससे मन खुश रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे जो फायदेमंद साबित होंगे। मेष राशि वालों के लिए दिन लाभ और तरक्की से भरा रहेगा। उत्साह और उमंग से भरपूर रहेंगे।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कारोबार में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी जरूरत की चीजों की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को करियर में मेहनत करने से सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए काम में निवेश करने से लाभ होगा। शाम के समय परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाहन खराब होने से नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। इसलिए धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें। समझदारी से काम लेने पर ही परेशानियों से बचा जा सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। विद्यार्थियों के कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभदायक है। किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। शान-शौकत पर खर्च करेंगे, लेकिन गरीबों की मदद करने से खुशी मिलेगी और पुण्य मिलेगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। शाम से रात तक खुशी और सम्मान की प्राप्ति होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किस्मत आपका साथ देगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कोई इन्वेस्टमेंट करने की सलाह यदि आपको कोई मित्र दे, तो आप उसमे इन्वेस्टमेंट को सोच समझकर करें। संतान की पढ़ाई लिखाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस होगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं घुमाने फिराने जा सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत होगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को परिश्रम से सफलता मिलेगी और समाज और परिवार से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। साहस और पराक्रम की प्रशंसा होगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी और अपने खर्चों को लेकर आपको पूरा ध्यान देना होगा। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल होगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें ना बोले। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कमाई के अवसर दूर होंगे। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को समाज में अच्छे कामों से मान-सम्मान भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आप संतान को किसी कोर्स में एडमिशन दिलाने के लिए भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको परिवार के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करनी होगी।
मीन राशि (Pisces) आज आपको अपनी सेहत का ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी गलत योजना में धन ना लगाएं। आपकी किसी बात से कार्यक्षेत्र में कोई बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन सोच विचार कर लेना होगा। आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

