Kashmir: अगर आप जम्मू-कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
Kashmir News: अगर आप जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत उत्तर भारत में ठंडी हवाओं (Cold Winds) ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर श्रीनगर (Srinagar) में तेज हवाओं के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। साथ ही, देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः 31 March Deadline: 31 मार्च 2025 तक निबटा लें ये 5 ज़रूरी काम..नहीं तो होंगे परेशान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शुक्रवार शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। लेकिन, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, आंधी और तेज हवाओं के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर 19 उड़ानें रद्द, कई प्रभावित

तेज हवाओं के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर यात्री परेशान हुए। अधिकारियों के मुताबिक, 19 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दो उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। कई उड़ानों में देरी भी देखी गई। घाटी के अधिकतर इलाकों में बीते 24 घंटों में तेज हवाएं चलीं, जिससे कई इमारतों और वाहनों को नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इन राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 30-40 किमी/घंटा हो सकती है। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अप्रैल की शुरुआत में गोवा और महाराष्ट्र में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ेंः ATM: ATM से धड़ाधड़ पैसे निकालने वाले..पहले ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए
यात्रा करने से पहले मौसम अपडेट जरूर लें
अगर आप आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) या किसी अन्य स्थान की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें। खराब मौसम के चलते आपकी यात्रा में रुकावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखें।
