30 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 30 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग रहेगा। आज के दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:57-12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:10-10:46 मिनट तक रहेगा।

मेष राशि (Aries) दिन बेहतरीन रहने वाला है और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है और व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यवसाय के मामले में अपना कारोबार आगे बढ़ाने की दिशा में भी आप विचार कर सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे और लाभ कमाने के मौके मिलते रहेंगे। नौकरी के मामले में भी दिन अनुकूल रहने वाला है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। परिवार में सदस्यों से छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे। शेयर मार्केट में भी आपकी अच्छी सांठ-गांठ रहेगी, जिससे आपको दूर करने में काफी मदद मिलेगी। किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में आप को महत्वपूर्ण योजना आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि, समय अधिक लग सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा और आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। इस समय निवेश करने और प्रॉपर्टी से जुड़ी डील करने से लाभ हो सकता है। लेकिन सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। यदि आप एक बड़ा लक्ष्य पकड़कर चलेंगे, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo) अगर स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था, तो अब आपको राहत मिल सकती है। इसी के चलते कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कामकाज को लेकर ज्यादा सक्रिय रह सकते हैं। परिवार में अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम को समय से पूरा न होने से समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप लापरवाही ना दिखाएं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर में किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
तुला राशि (Libra) व्यापार में साझेदारी और संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे में आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। लेकिन आपको काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा तनाव उत्पन्न हो सकता है। समझदारी से फैसले लेने से आप परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन विरोधियों से सावधान रहना होगा।
ये भी पढ़ेंः Rajyog: 12 महीने ख़त्म, अब इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कामों को करने के लिए किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। घर गृहस्थी में चल रही समस्याओं को दूर करेंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ी डील फाइनल होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी में आपको अच्छे बेनिफिट मिलते दिख रहे हैं। आप यदि ऑनलाइन कोई काम करते हैं, तो उसमें आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके कामों में पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।
मकर राशि (Capricorn) आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी और आप उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने लगेंगे। परिस्थितियों का आकलन करके उसके अनुसार फैसले लेने से आपको लाभ होगा। नौकरी करने वाले कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं और कुछ भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपके किसी परिवार के सदस्य से यदि मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो उसे भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यक्षेत्र में आपको अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। निजी जीवन में संबंधों को लेकर कुछ भावुक रह सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका मन कुछ नया करने को करेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
