3 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 3 सितंबर 2025, भाद्रपद मास का 26वां दिन है। पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो 4 सितंबर की सुबह 4:21 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा 4 सितंबर की सुबह 5:21 बजे तक धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मकर राशि में गोचर करेंगे।
पंचांग के अनुसार, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल का समय 12:20 बजे दोपहर से 1:55 बजे दोपहर तक रहेगा। आज परिवर्तिनी एकादशी का व्रत है। साथ ही, आप बुधवार का व्रत भी रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries) आपका दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। जिससे शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। लेकिन समझदारी और बुद्धिमानी से फैसले लेने से आप हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सकते हैं। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नया करने में पूरी मदद मिलेगी। आप दूसरों की बातों में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी दूर रह रहे परिजन की मदद करने का मौका मिले, तो जरूर करें। आपको राजनीति में भी थोड़ा सोच समझकर ही कदम बढ़ना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से खुशियां भरपूर रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः Trigrahi Yog: 50 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत!
मिथुन राशि (Gemini) कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, भाग्य का भी साथ मिलेगा जिससे आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वालों का दिन मिलाजुला रहेगा और अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों में मेहनत पर भरोसा रखना होगा। आप किसी दूसरे पर काम को लेकर डिपेंड ना रहें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने-पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं। आपको जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपकी अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिल सकता है, जिससे मन को संतुष्टि महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों द्वारा आपके लिए बनाए गए प्लान असफल रहेंगे। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब आपसी समझौते से समाप्त हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। कोई कानूनी मामला आपके लिए टेंशन बनेगा, जिसे आप मिल-बैठकर दूर करने की कोशिश करें और जल्दबाजी में वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। भाई और बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप बिना सोचे समझे किसी काम में आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
तुला राशि (Libra) आपको कार्यक्षेत्र में अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अधिक प्रयासों के बाद भी अपेक्षित लाभ न मिलने और आय कम होने के चलते आप का मन उदास हो सकता है। वहीं, आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहना होगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी।
ये भी पढ़ें: Astro: 15 सितंबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत! बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा, क्योंकि आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड न रहें, जो बाद में आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आप उननी मदद के लिए आगे आएंगे, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान थे, तो उनकी समस्याएं उनके किसी सीनियर की मदद से दूर होती दिख रही है। आपअपने परिवार में चल रही उलझनों को भी मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) आपका दिन मिलाजुला रह सकता है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं, कुछ महान व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के सहयोग और समर्थन से आपको किसी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद से छुटकारा मिल सकता है। समस्याओं का समाधान होने से तनाव कम होगा। लेकिन सेहत पर खास ध्यान देना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की जान पहचान बढ़ेंगी। आप अपने काम को लेकर थोड़ा जल्दबाजी दिखाएंगे। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे धन उधार मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचारकर करें, जिसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपके आपसी रिश्तों में कड़वाहट हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों और मेहनत का अब शुभ फल प्राप्त हो सकता है। वहीं, लंबे समय से बीच में अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। आपको कहीं से धन कमाने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, किसी मां सम्मान महिला के सहयोग से करियर में उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाइयों से चल रहा विवाद भी अब खत्म हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम करने की प्लानिंग करेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

