12 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 12 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए हर काम बहुत ही सावधानी से करने की सलाह है। आपकी सहनशीलता की परीक्षा हो सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर संयम और धैर्य बनाए रखें। कई कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आत्मविश्वास से उनका समाधान संभव है। यदि आप नौकरी में हैं तो आपके कार्य की समीक्षा हो सकती है, अतः गुणवत्ता पर ध्यान दें। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा। परिवार के साथ कुछ समय बिताना मानसिक राहत देगा और घरेलू सुख में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में धन अत्यधिक मात्रा में न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, लेकिन आपकी वाणी पर आप संयम रखें। आप अपने काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको किसी निर्णय को लेने के बाद पछतावा हो सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कामों से एक नई पहचान बनेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी। टेक्नॉलजी और संचार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में पूर्ण एकाग्रता लाने का है, परिणाम अच्छे मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और गैर-जरूरी खरीदारी करने से बचें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सलाह को नजरअंदाज न करें। आपको फालतू खर्च से बचने की सलाह है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आपका कोई काम आज बिगड़ने से बॉस से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। कला क्षेत्र में आपकी लोगों से खूब पटेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के आत्मबल और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिसका लाभ ऑफिस या व्यवसाय दोनों जगह मिलेगा। कोई पुरानी योजना साकार रूप ले सकती है जिससे आय में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप कुशलता से उनका निर्वाह करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विषय पर बहस हो सकती है, सावधानी रखें। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और कार्ययोजनाएं सफलता से पूरी होंगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी और आपके लिए तरक्की के योग बने हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में विशेषज्ञों से सलाह लेनी होगी। आप अपने कामों में कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपने आलस्य को दूर भगाकर कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों का दिन आय और व्यय दोनों दृष्टि से सक्रिय रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है लेकिन साथ ही अनियोजित खर्च भी सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाना आवश्यक होगा। किसी महिला सहयोगी से आपको विशेष सहायता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और अविवाहित लोगों के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है। शारीरिक थकान बनी रह सकती है। आपको रोजाना की तुलना में काम अधिक करना पड़ेगा और इस कारण से आपको मानसिक दबाव महसूस होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का समय अच्छा बीतेगा, क्योंकि उनके बॉस उनके कामों की सराहना करेंगे। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके पास जिम्मेदारी अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को लाभ होगा और आपका मन काफी सकारात्मकता से भरा होगा। आपका उत्साह चरम पर रहेगा और आप हर कार्य में सकारात्मक ऊर्जा के साथ जुड़ेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सोच और विचारों को महत्व मिलेगा। यदि इंटरव्यू या कोई प्रतियोगिता है तो सफलता के संकेत मजबूत हैं। वित्तीय मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लें, इससे लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय बना है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपका कोई निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्चा होगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी नए घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोग काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन उसी व्यस्तता में सफलता छिपी है। ऑफिस में टीमवर्क का महत्व समझें और साथियों के साथ समन्वय बनाए रखें। कोई नया प्रॉजेक्ट या डील फाइनल हो सकती है जिससे आय बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से जुड़ा खर्च हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से आप सब संभाल लेंगे। आपको धन लाभ होगा और आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं। अचानक से कहीं से बड़ी मात्रा में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces) आज आपको यदि किसी काम को लेकर तनाव था, तो वह भी दूर होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, लेकिन आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आप उसमें पीछे न हटे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आदत लड़ाई झगड़ा पैदा कर सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
