3 June 2025 Ka Rashifal

3 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

3 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

3 आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग लग जायेगा। इसके आलावा आज धूमावती जयंती है साथ ही आज सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर बुध मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। मंगल की स्थिति आपको कर्मठ बनाएगी, लेकिन वाणी में सौम्यता बनाए रखना आवश्यक है ताकि कार्यस्थल पर किसी प्रकार की कटुता न आए। व्यापारियों के लिए दिन मध्यम है, कोई डील शाम तक फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से मान्यता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन में सुधार होगा, किन्तु संतान पक्ष से मन में चिंता उत्पन्न कर सकती है। संध्या के बाद धनप्राप्ति का संकेत है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं भी यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन मानसिक रूप से कुछ विचलित रह सकता है। कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का भय है, अतः सतर्क रहें। शिक्षा, प्रतियोगिता व संतान से संबंधित शुभ समाचार आर्थिक रूप से राहत देंगे। कारोबारी जातकों के लिए निवेश सोच-समझकर करें, विशेषकर आईटी, मीडिया व कम्युनिकेशन फील्ड में लाभ है। नौकरीपेशा लोग किसी वरिष्ठ से अप्रत्याशित सहयोग की आशा कर सकते हैं। शाम का समय किसी अधूरे प्रॉजेक्ट को पूरा करने के लिए उत्तम है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी समस्या को छोटा समझे, तो वह आज बढ़ सकती है। आप शारीरिक रूप से कमजोर रहेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपने कोई राज यदि लंबे समय से छुपा रखा था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकता है। आपको पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपको खुशी दे सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य की शुभ स्थिति से आपके करियर में शानदार उन्नति के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं हाथ में लें, सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग को साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। आमदनी में स्थिरता आएगी और कुछ जातकों को बोनस या प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है, विशेषतः वे जो प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। नेत्र विकार या थकान हो सकती है, आराम जरूर करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको कोई नौकरी से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती हैं। कोई विवाद को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए सुख और समृद्धि में वृद्धि के योग बने हैं। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी, और पैसों से जुड़ी कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। बिजनस में साझेदारियों से लाभ हो सकता है। लेन-देन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जिससे लिक्विडिटी सुधरेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज किसी पुराने प्रॉजेक्ट का अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। जो लोग फ्रीलांसिंग या कंसल्टेंसी करते हैं उन्हें नया क्लाइंट मिल सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आपके बॉस से आपके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। किसी शारीरिक समस्या को आप छोटा ना समझे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। शासन व सत्ता पक्ष से विशेष लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन या सहयोग मिलेगा, जो आर्थिक स्थिति को मज़बूती देगा। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायियों को नई डील मिल सकती है, विशेष रूप से शिक्षा, सलाहकार सेवा या धार्मिक वस्तुओं के क्षेत्र में। सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से नाम व पहचान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके व्यवसाय में धन लगाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से कोई भी बात सोच समझ कर बोले, उनके रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आपको अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको व्यवसाय में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती है, विशेषकर सिरदर्द, उच्च रक्तचाप या आंखों से संबंधित समस्याएं, आ सकती हैं। सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन पुराने निवेश से कुछ राहत मिलेगी। नौकरी में अस्थिरता का भाव रहेगा, परंतु नई योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा। विवाद और बहस से बचें, अन्यथा मानहानि हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसमें उन्हें जीत मिलेगी। परिवार व प्रॉपर्टी को लेकर कोई घमासान छिड़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।