12 Dec 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Jyotish Tips: बुरी किस्मत नहीं छोड़ रही पीछा, तो आज ही आजमाएं ये उपाय

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई परिजन आपसे यदि संबंधित मदद मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचार करें। आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। महिला मित्र से अनबन हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तो आपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके विरोधी आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आप अपने घर, मकान आदि को रेनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी कोई सोची समझी योजना पूरी होगी। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने संतान के करियर के लेकर कोई डिसीजन लिया था, तो आज आपको उस पर गर्व होगा। संतान को नौकरी में किसी अच्छे पद की प्रति हो सकती हैं। आप संस्कारों में परंपराओं पर पूरा जोर देंगे।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों का दिन आज अनुकूल है और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपको बॉस की तरफ से तारीफ के बोल सुनने को मिलेंगे। आज आपको करियर से जुड़े कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। आज आपको तरक्‍की से जुड़ा कोई समाचार मिल सकता है और ऐसा होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। यदि आप किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा और शुभ समाचार मिलेगा। इन दिनों आपके लिए कईं मौके निकल रहे हैं, जिससे फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आज आपको सहयोगियों से हर प्रकार का सपॉट मिलगा। आप उनकी गलतियों को माफ कर देंगे और आपको पैसों की बचत करने में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों को धन सम्‍मान की प्राप्ति होगी और आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और कारोबार में आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए शॉपिंग करने जा सकते हैं। अपने काम को छोड़कर आप दूसरों के कार्य पूर्ण करेंगे और उसमें आपको लाभ होगा। अपना कीमती वक्त बर्बाद करने से बचें। आज के दिन भी आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। कामकाज की स्थिति आपके लिए बेहतर रहेगी।

तुला राशि (Libra) तुला राशि को जातकों के लिए आज का दिन बहुत बिजी रहेगा। सेहत परेशान कर सकती है, खासकर अपने लाइफ पार्टनर को लेकर। अटके काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में दोपहर बाद मंदी आ सकती है। किसी धर्म के काम में हिस्सा लेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा में आप और आपके बच्चे बहुत अधिक आनंद महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज दिन की शुरुआत में आलस महसूस कर सकते हैं। शाम को किसी खास से मुलाकात आपको खुश कर देगी। आज परिवार में किसी बात को लेकर अशांति का माहौल रहेगा। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा, मेहनत करें। गाड़ी चलाएं तो सावधान रहें, चोट लग सकती है।

धनु राशि(Sagittarius) धनु राशि के लिए दिन हल्का फुल्का व्यस्त रहेगा। बिजनेस में आज ये जातक बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, बात बिगड़ सकती है। दोपहर बाद बिजनेस में लाभ होगा। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहें, काम पर ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है। आज आप वाहन चलाने में सावधानी बरते, अन्यथा आपको शारीरिक चोट लग सकती है और आपके वाहन में नुकसान भी हो सकता है। यदि आपके परिवार में किसी प्रकार की समस्याएं चल रही है या घर परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई है, उन समस्याओं को जल्दी से जल्दी दूर करने का प्रयास करें अन्यथा, आपके घर में कोई परेशानी भी आ सकती है।

कुम्भ राशि (Aquarius) आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए कोई बहुत बड़ा लाभ लेकर आया है। धन से संबंधी कोई भी निर्णय लेने में आप किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। अन्यथा, आपका धन फंस सकता है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी भी व्यक्ति पर आंखें बंद करके भरोसा ना करें। अन्यथा, वह व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है। आज आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार की दृष्टि से कल का दिन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। जो जातक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में जुटे हुए हैं उन्हें बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। परंतु उन्हें सफलता की प्राप्ति अवश्य मिलेगी। आज सेहत की बात करें तो आपकी कोई पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-12 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 12 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)