11 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। उसमें आपको लाभ होगा। आप कारोबार में परेशानियों पर काबू पा लें तो आपको अच्‍छा परिणाम मिलेगा। जब भी आपको सहायता की जरूरत होगी तो आपको इन्‍हीं से मिलेगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज धन लाभ का दिन है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको काम की अधिकता होने के कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है। परिवार में लोग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। आपके परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह  उनसे मिलने आ सकता है।  आप अपने जीवन स्तर मे सुधार लाएंगे, जिस कारण आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको अपनी माताजी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत जीवन के बारे में काफी सोचविचार करना पड़ सकता है। आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने वस्‍त्र और आभूषणों का रखरखाव करना चाहिए। आपके लिए धन लाभ से भरा होगा आज का दिन और आप अपने मन के अनुसार कुछ काम कर पाएंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विशेष काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आप किसी को बड़ी रकम उधार देंगे, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज के दिन आपको अपने कामकाज के अलावा कुछ और जरूरी काम भी करने पड़ सकते हैं। भाग्य की एक रेखा आपके जीवन में खींची जा रही है। कभी कभी ज्यादा परिश्रम करते करते जब आप बोर हो जाते हैं तो मनोरंजन में खो जाते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करके आपकी अपने आय को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इस कारण आपका प्रमोशन रुक सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में ईजाफा होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको कुछ जरूरी कदम उठाने पड़ सकते हैं। आपको अपने नौकर चाकर या सहयोगीजनों के भुगतान की भी चिंता करनी पड़ सकती है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आप किसी समस्या से घिर जाएंगे। आपको आज किसर मामले में दोस्‍तों से उधार लेना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए किसी नए काम के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में  लोग मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल आनंदमय रहेगा। यदि आपने नया घर खरीद रहे हैं तो दस्तावेजों को अच्छी तरह से देख लें। जीवनसाथी से मतभेद चल रहे थे, तो वह बढ़ सकते हैं। अगर आप अपने  काम कल पर टालेंगे, तो बाद में उन्हें पूरा करने में समस्या आ सकती है। आप किसी अजनबी से कोई सलाह ना लें।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा होगा। आज आपके जीवन में कईं प्रकार के बदलाव और उतार चढ़ाव इस दौरान आ रहे हैं। आज आपके मन में स्थिरता की कमी रहेगी। अस्थिरता और पलायन करने की नौबत भी आ सकती है और आपको खुद से कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर उदास रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। काम की अधिकता रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस में आपको कुछ नुकसान होने की संभावना है। परिवार में लोग किसी बात को लेकर आपका विरोध कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। आज आपको अपने मन पर पूरा ही नियंत्रण रखना पडे़गा। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप आपको बुरी लग सकती है और आपका दिन बिगड़ सकता है। कुछ जरूरी कार्य मानसिक तनाव की वजह से अधूरे छूट सकते हैं। झगड़ा मोल लेने के बाद सुलह सफाई करने की भी गुंजाइश भी रखें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए जीवन में कोई बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने के कारण किसी दूसरे शहर में शिफ्ट होना पड़ सकता है। आप अपने आस पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद से दूर रहने की कोशिश करें, नहीं तो वह बढ़ सकता है।  आपको संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना होगा। व्यापार में भी आपका धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त होने की संभावना है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-11 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-11 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)